सैफ की ''लाल कप्तान'' के सामने कोई बड़ी फिल्म नहीं, पहले दिन कर सकती हैं इतनी कमाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2019 9:54 AM
सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘लाल कप्तान’ इस शुक्रवार यानी 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. नवदीप सिंह के डायरेक्शन में बनी मूवी में सैफ अली खान अपने करियर के सबसे अलग रोल में नजर आयेंगे. लाल कप्तान में सैफ अली खान नागा साधु के रोल में हैं. रिपोर्ट के अनुसार, सैफ […]
सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘लाल कप्तान’ इस शुक्रवार यानी 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. नवदीप सिंह के डायरेक्शन में बनी मूवी में सैफ अली खान अपने करियर के सबसे अलग रोल में नजर आयेंगे. लाल कप्तान में सैफ अली खान नागा साधु के रोल में हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, सैफ अली खान स्टारर ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ कमा सकती है. लाल कप्तान का एग्रेसिव प्रमोशन नहीं हुआ है. फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है. लाल कप्तान में सोनाक्षी सिन्हा कैमियो रोल में नजर आयेंगी.
बॉक्स ऑफिस पर लाल कप्तान की टक्कर विक्रम भट्ट की मूवी घोस्ट से है. इसके बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन एक करोड़ कमाने के कयास हैं. घोस्ट के अलावा और भी कई स्मॉल बजट फिल्में शुक्रवार को रिलीज हो रही हैं. लेकिन कोई भी फिल्म लाल कप्तान को चुनौती देती नहीं दिख रही है. लाल कप्तान में सैफ अली खान के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










