Andhadhun की रिलीज को एक साल पूरा, आयुष्मान खुराना ने बतायी यह खास बात

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंबई : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘अंधाधुन’ की पहली सालगिरह पर शनिवार को अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा कि इस फिल्म ने उन्हें अपनी कमजोरियों से लड़ कर उबरना सिखाया. श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म में पियानो वादक का किरदार निभाने वाले 35 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि इस फिल्म ने उनके अभिनय को निखारा […]

विज्ञापन

मुंबई : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘अंधाधुन’ की पहली सालगिरह पर शनिवार को अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा कि इस फिल्म ने उन्हें अपनी कमजोरियों से लड़ कर उबरना सिखाया.

विज्ञापन

श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म में पियानो वादक का किरदार निभाने वाले 35 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि इस फिल्म ने उनके अभिनय को निखारा है.

आयुष्मान ने कहा, एक कलाकार के तौर पर मैं हमेशा अभिनय की बारीकियां सीखता रहता हूं. मुझे हमेशा ऐसी फिल्मों की तलाश रहती है जो मेरे विचारों को चुनौती देकर मुझे नयी चीजें सीखने के लिये प्रेरित करे.

‘अंधाधुन’ मेरे लिए ऐसी फिल्म साबित हुई, जिसने मेरे अभिनय को निखारा. उन्होंने कहा, मैं राघवन का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा कर यह मौका दिया, जिस पर आज मैं गर्व कर सकता हूं.

आयुष्मान, तब्बू और राधिका आप्टे अभिनीत इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है. खुराना को ‘अंधाधुन’ और अभिनेता विकी कौशल को उनकी फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के लिए संयुक्त रुप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला.

चीन में इस वर्ष अप्रैल माह में ‘अंधाधुन’ को ‘पियानो प्लेयर’ के नाम से रिलीज किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola