‘लाल कप्तान” में नागा साधु के किरदार में दिखेंगे सैफ, सोनाक्षी सिन्हा भी आयेंगी नजर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सैफ अली खान की आने वाली फिल्म ‘लाल कप्तान’ में सोनाक्षी सिन्हा अतिथि भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म में सैफ अली खान ने नागा साधु के रोल में होंगे.पहले लाल कप्तान 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है. निर्देशक नवदीप सिंह की इस फिल्म में प्रोमो […]

विज्ञापन

सैफ अली खान की आने वाली फिल्म ‘लाल कप्तान’ में सोनाक्षी सिन्हा अतिथि भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म में सैफ अली खान ने नागा साधु के रोल में होंगे.पहले लाल कप्तान 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है. निर्देशक नवदीप सिंह की इस फिल्म में प्रोमो में उनका ‘वॉइस ऑवर’ सुना जा सकता है. निर्देशक ने कहा कि सोनाक्षी एक बेहतरीन अदाकारा हैं और उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा.

विज्ञापन

नवदीप ने एक बयान में कहा, ‘ यह एक अतिथि भूमिका है लेकिन महत्वपूर्ण है. मैं कोई ऐसा व्यक्ति चाहता था, जो एक छाप छोड़े, जिसमें स्टार वाली बात हो और आकर्षण हो.’

उन्होंने कहा, ‘सोनाक्षी इसके लिए एकदम सही थी. मैं उनके किरदार को एक रहस्य के तौर पर ही छोडूंगा। मैं बस यह कहना चाहूंगा कि वह फिल्म का सबसे आकर्षक हिस्सा हैं.” फिल्म में दीपक डोब्रियाल, जोया हुसैन और मानव विज भी नजर आएंगे.

‘लाल कप्तान’ का निर्माण ‘इरोज इंटरनेशनल’ और आनंद एल. राय की निर्माण कम्पनी ‘कलर येलो’ ने मिलकर किया है. फिल्म 18 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola