काफी दमदार है ”द स्काई इज पिंक” का ट्रेलर, दिल छू लेने वाली कहानी से प्रियंका ने की वापसी, देखें Video

Updated:
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा लंबे अर्से बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं. उनकी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया. तीन मिनट 10 सेकेंड का ये ट्रेलर काफी दमदार है. इस फिल्म में प्रियंका के साथ ही दंगल गर्ल जायरा वसीम की भी वापसी हो रही है. फरहान अख्तर इसमें […]

विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा लंबे अर्से बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं. उनकी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया. तीन मिनट 10 सेकेंड का ये ट्रेलर काफी दमदार है. इस फिल्म में प्रियंका के साथ ही दंगल गर्ल जायरा वसीम की भी वापसी हो रही है. फरहान अख्तर इसमें लीड रोल में है.
द स्काई इज पिंक सिनेमाघरों में 11 अक्टूबर को रिलीज होगी.फिल्म के लुक पोस्टर्स पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं. बता दें कि इस फिल्म को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट थी और फाइनली अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत होती है जायरा वसीम से जो कहती हैं, मैंने बहुत लव स्टोरीज देखी हैं, फिल्मी, वन साइडेड, एपिक, लेकिन मेरी फेवरेट लव स्टोरी जो थोड़ी ट्रैजिक है वो मेरे पैंडा और मूज की हैं.
इसके बाद ट्रेलर में प्रियंका-फरहान की लव स्टोरी दिखाई जाती है. सब सही चल रहा होता है, लेकिन तभी जायरा की बीमारी के बारे में पता चलता है जिसके बाद पूरी कहानी बदल जाती है. ये फिल्म रियल स्टोरी पर बेस्ड है. ट्रेलर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया में ट्रेंड करने लगा.
ट्रेलर में रोमांस, इमोशंस और फैमिली लव को दिखाया गया है. द स्काई इज पिंक मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है, जो कि पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित थीं. प्रियंका फिल्म में अदिति चौधरी और फरहान अख्तर निरेन चौधरी के रोल में दिखेंगे. दोनों पति-पत्नी बने हैं, जायरा उनकी बेटी के रोल में नजर आएंगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola