झारखंड की तस्वीर पेश करती है निरंजन कुजूर की फिल्में

कुड़ुख, हिंदी, चीनी और संताली भाषाओं में बना चुके हैं फिल्मेंलता रानीरांची : फिल्म निर्देशक निरंजन कुजूर का जन्म 1986 में लोहरदगा में हुआ. अब तक कुड़ुख, हिंदी, चीनी और संताली भाषाओं में काम कर चुके है़ं हाल ही में संताली फिल्म दिबि दुर्गा बनायी है़ इसका प्रदर्शन हाल ही में रेनफॉरेस्ट फ्रिंज फेस्टिवल मलयेशिया […]
कुड़ुख, हिंदी, चीनी और संताली भाषाओं में बना चुके हैं फिल्में
लता रानी
रांची : फिल्म निर्देशक निरंजन कुजूर का जन्म 1986 में लोहरदगा में हुआ. अब तक कुड़ुख, हिंदी, चीनी और संताली भाषाओं में काम कर चुके है़ं हाल ही में संताली फिल्म दिबि दुर्गा बनायी है़ इसका प्रदर्शन हाल ही में रेनफॉरेस्ट फ्रिंज फेस्टिवल मलयेशिया में किया गया है़ यह फिल्म संताली दसई गीत पर आधारित एक गीतचित्र है. इसमें ग्रामीण महिलाओं की दशा को दर्शाया गया है कि कैसे वे सुबह से लेकर रात होने तक जिम्मेदारी निभाती हैं. निरंजन कुजूर की फिल्में ढाका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, प्रथम इंटरनेशनल इंडिजेनस फिल्म फेस्टिवल ऑफ भुवनेश्वर, 12वें इंटरनेशनल डाक्यूमेंटरी एंड शाॅर्ट फिल्म फेस्टिवल ऑफ केरल में शामिल हो चुकी हैं. उनके व्यक्तित्व का ग्लैमर उनकी फिल्मों में साफ झलकता है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










