''ससुराल सिमर का'' फेम इस बाल कलाकार की सड़क दुर्घटना में मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jul 2019 9:26 AM

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार सवार एक टीवी बाल कलाकार की मौत हो गई है. इस घटना में बालक के माता-पिता समेत तीन लोग घायल हुए हैं. रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के धरसीवां थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार सवार एक टीवी बाल कलाकार की मौत हो गई है. इस घटना में बालक के माता-पिता समेत तीन लोग घायल हुए हैं. रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के धरसीवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार सवार टेलीविजन बाल कलाकार शिवलेख सिंह (14 वर्ष) की मौत हो गई है और उनकी मां लेखना सिंह, पिता शिवेंद्र सिंह और एक अन्य व्यक्ति नवीन सिंह घायल हो गए हैं.

शेख ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि शिवलेख और उनके परिजन एक कार में सवार होकर बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना हुए थे. जब वह धरसीवां थाना क्षेत्र में थे, तभी उनकी तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई.

इस घटना में शिवलेख की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा घायलों और शव को अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ट्रक चालक की खोज कर रही है. शिवलेख के परिवार के मित्र धीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रायपुर के कुछ स्थानीय अखबार और समाचार चैनल में शिवेलख के साक्षात्कार का कार्यक्रम था. इसके लिए शिवलेख अपने परिवार के साथ रायपुर के लिए रवाना हुए थे.

शर्मा ने बताया कि शिवलेख छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले का निवासी था. उनका परिवार पिछले 10 वर्ष से मुंबई में निवास कर रहा है. शिवलेख ने ‘संकटमोचन हनुमान’ और ‘ससुराल सिमर का’ समेत कई अन्य टीवी धारावाहिक में काम किया है. वहीं उन्होंने टीवी रिएलिटी शो में भी काम किया है. उन्होंने बताया कि लेखना सिंह की हालत गंभीर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola