ePaper

‘मुल्क'' के बाद एक बार फिर साथ काम करेंगे अनुभव सिन्हा-तापसी पन्नू

Updated at : 09 Jul 2019 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
‘मुल्क'' के बाद एक बार फिर साथ काम करेंगे अनुभव सिन्हा-तापसी पन्नू

मुंबई : निर्देशक अनुभव सिन्हा और अदाकारा तापसी पन्नू एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. इससे पहले फिल्म ‘मुल्क’ में दोनों ने एक साथ काम किया था. तापसी (31) ने रविवार को ट्विटर पर निर्देशक के साथ खाना खाते हुए एक तस्वीर साझा कर अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा, […]

विज्ञापन

मुंबई : निर्देशक अनुभव सिन्हा और अदाकारा तापसी पन्नू एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. इससे पहले फिल्म ‘मुल्क’ में दोनों ने एक साथ काम किया था. तापसी (31) ने रविवार को ट्विटर पर निर्देशक के साथ खाना खाते हुए एक तस्वीर साझा कर अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी.

उन्होंने लिखा, ‘अच्छे खाने के साथ एक नई शुरुआत. यह विषय मेरे दिल के बेहद करीब है. मैं कई साल से यह करना चाहती थी. यह और भी बेहतर हो जाता है जब इसे ‘मैन ऑफ द मोमेंट’ अनुभव सिन्हा के साथ करने का मौका मिले.”

अदाकारा ने ट्वीट में फिल्म की रिलीज तारीख की ओर संकेत करते हुए लिखा, ‘ आठ मार्च 2020 यकीनन देखने वाला दिन होगा.” इस पर अनुभव ने जवाब दिया ‘ पर शुक्रवार तो छह मार्च को है.”

अनुभव सिन्हा की हाल ही में रिलीज हुई ‘आर्टिकल 15′ को काफी सराहा जा रहा है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola