‘बाहुबली’ स्‍टार सीख रहे हैं हिंदी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

‘बाहुबली’ बनकर पूरी दुनिया में धूम मचाने वाले साउथ एक्टर प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘साहो’ के लिए हिंदी सीख रहे हैं. हिंदी सीखने से जुड़े अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए प्रभास कहते हैं, कि ‘साहो’ अपनी कहानी देश भर के दर्शकों को आकर्षित कर रही है. मैंने हिंदी वर्जन के […]

विज्ञापन

‘बाहुबली’ बनकर पूरी दुनिया में धूम मचाने वाले साउथ एक्टर प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘साहो’ के लिए हिंदी सीख रहे हैं. हिंदी सीखने से जुड़े अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए प्रभास कहते हैं, कि ‘साहो’ अपनी कहानी देश भर के दर्शकों को आकर्षित कर रही है. मैंने हिंदी वर्जन के लिए बहुत अधिक होमवर्क किया है और सोनी ने एक महीने से अधिक समय तक डॉयलोग के लिए मेरी क्लास ली हैं.

विज्ञापन

श्रद्धा के लिए तेलुगु और मेरे लिए हिंदी में पहला शेड्यूल बेहद कठिन था. दूसरे शेड्यूल से, यह बेहतर होता गया. मैं उसके लिए अपनी आवाज के साथ डबिंग कर रहा हूं.साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नजर आयेंगे.

गुलशन कुमार की टी-सीरीज और भूषण कुमार और यूवी क्रिएशन प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत ‘साहो’ सुजीत द्वारा निर्देशित है और वामसी, प्रमोद और विक्रम द्वारा निर्मित है. श्रद्धा कपूर और प्रभास अभिनीत फिल्म 15 अगस्त 2019 में रिलीज होने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola