ePaper

अभिनेत्री मुमताज़ के निधन की अफवाह, परिवार ने कहा- झूठी खबरें क्‍यों फैला रहे हैं?

Updated at : 04 May 2019 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
अभिनेत्री मुमताज़ के निधन की अफवाह, परिवार ने कहा- झूठी खबरें क्‍यों फैला रहे हैं?

मुंबई : बॉलीवुड में गुज़रे ज़माने की जानी-मानी अभिनेत्री मुमताज़ के परिवार ने उनके निधन की खबरों को खारिज किया है और कहा है कि वह पूरी तरह से सेहतमंद हैं. सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें थी कि मुमताज़ का निधन हो गया है. उनके परिवार के एक सदस्य ने कहा, ‘ वह […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड में गुज़रे ज़माने की जानी-मानी अभिनेत्री मुमताज़ के परिवार ने उनके निधन की खबरों को खारिज किया है और कहा है कि वह पूरी तरह से सेहतमंद हैं. सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें थी कि मुमताज़ का निधन हो गया है. उनके परिवार के एक सदस्य ने कहा, ‘ वह जीवित हैं और तंदरुस्त हैं. वह जानना चाहती हैं कि सब क्यों झूठी खबरें फैला रहे हैं.’

मुमताज़ 70 साल की हैं और लंदन में अपने परिवार के साथ रहती हैं. पिछले साल अप्रैल में भी उनके निधन की अफवाह उड़ी थी जिसे मुमताज़ की छोटी बेटी तान्या ने सोशल मीडिया पर खारिज किया था.

1970 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार मुमताज़ ने ‘मेला’, ‘अपराध’ ‘नागिन’, ‘ब्रह्मचारी’, ‘राम और श्याम’, ‘दो रास्ते’ और ‘खिलौना’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जौहर दिखाया है.

यहां चर्चा कर दें कि सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से 60-70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मुमताज के निधन की खबरें लगातार वायरल हो चलीं थीं. मुमताज के निधन की अफवाह पर कुछ लोगों ने दुख भी जाहिर करना शुरू कर दिया था लेकिन उनके परिवार ने सामने आकर ऐसी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola