‘अंधाधुन” ने चीन में मचाई धूम, 200 करोड़ का आंकड़ा पार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंबई : निर्देशक श्रीराम राघवन की थ्रिलर-ड्रामा फिल्म ‘अंधाधुन’ ने बॉलीवुड में धूम मचाने बाद चीन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए की कमाई कर वहां भी एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे अभिनीत फिल्म ने चीन में रिलीज होने के 13 दिन के भीतर यह कमाई की है. […]

विज्ञापन

मुंबई : निर्देशक श्रीराम राघवन की थ्रिलर-ड्रामा फिल्म ‘अंधाधुन’ ने बॉलीवुड में धूम मचाने बाद चीन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए की कमाई कर वहां भी एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे अभिनीत फिल्म ने चीन में रिलीज होने के 13 दिन के भीतर यह कमाई की है. वहां यह फिल्म ‘पियानो प्लेयर’ के नाम से तीन अप्रैल को रिलीज हुई थी.

विज्ञापन

निर्माताओं के अनुसार ‘दंगल‘, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ , ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘हिंदी मीडियम’ के बाद 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली यह पांचवी फिल्म है। राघवन ने एक बयान में कहा, ‘‘ हमें नहीं पता था कि एक छोटे से प्रयोग के तौर पर बनाई गई फिल्म इतना लंबा सफर तय करेगी.”
फिल्म अक्टूबर 2018 को भारत में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए की कमाई करने में कामयाब रही थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola