''साहो'' के एक्शन सीक्‍वेंस के लिए हॉलीवुड से आयी 50 लोगों की टीम

Updated at : 10 Apr 2019 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
''साहो'' के एक्शन सीक्‍वेंस के लिए हॉलीवुड से आयी 50 लोगों की टीम

बाहुबली फ्रैंचाइजी से दर्शकों को लुभाने के बाद अब साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी आगामी फिल्म ‘साहो’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है. फ़िल्म ‘साहो’ में एक्शन सीक्वेंस की भरमार होगी जिसके लिए अभिनेता इन दिनों खूब मेहनत कर रहे है. साहो में एक्शन दृश्यों के लिए कार और बाइक का इस्तेमाल […]

विज्ञापन

बाहुबली फ्रैंचाइजी से दर्शकों को लुभाने के बाद अब साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी आगामी फिल्म ‘साहो’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है. फ़िल्म ‘साहो’ में एक्शन सीक्वेंस की भरमार होगी जिसके लिए अभिनेता इन दिनों खूब मेहनत कर रहे है. साहो में एक्शन दृश्यों के लिए कार और बाइक का इस्तेमाल किया गया है जिसके साथ अभिनेता अपने एक्शन का दमखम दिखाते हुए नज़र आयेंगे.

साहो के एक्शन दृश्यों के लिए हॉलीवुड से 50 लोगों की टीम को भारत लाया गया है जो प्रभास को अलग-अलग एक्शन सीक्वेंस के लिए ट्रैन करेंगे. इस ट्रेनिंग में जो 50 लोग शामिल हैं वे कई हॉलीवुड फिल्मों के लिए काम कर चुके है.

50 लोगों की टीम प्रभास को हर मूवमेंट से अवगत करायेंगे , जिससे एक्शन सीन और प्रभावी बनेगा. फिल्म साहो में स्टंट और एक्शन दृश्य हॉलीवुड के प्रसिद्ध स्टंट निर्देशक केनी बेट्स द्वारा निर्देशित है. फ़िल्म में प्रभास के साथ काम कर रहे केनी बेट्स अभिनेता के समर्पण और प्रतिबद्धता से काफ़ी प्रभावित है.

साहो में कई दिलचस्प एक्शन सीक्वेंस देखने मिलेंगे और इन सभी एक्शन दृश्यों को अलग-अलग ढंग से फिल्माया गया हैं. फिल्म में कई एक्शन सीक्वेंस बारिश और धूल में भी फिल्माए गए हैं. इस फिल्म को भारत की पहली बहुभाषी फिल्म करार दिया जा रहा है जिसे हिंदी, तेलुगु और तमिल इन तीन भाषाओं में एक साथ शूट किया गया है.

साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola