ePaper

वरुण धवन की घर के बाहर फीमेल फैन ने मचाया हंगामा, गर्लफ्रेंड को दे डाली धमकी

Updated at : 08 Apr 2019 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
वरुण धवन की घर के बाहर फीमेल फैन ने मचाया हंगामा, गर्लफ्रेंड को दे डाली धमकी

वरुण धवन इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘कलंक’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी फैन फ्लो‍विंग भी अच्‍छी खासी है. वे अपने फैंस के साथ हमेशा फ्रेंडली रहते हैं. लेकिन हाल ही में उनकी एक फीमेल फैन ने जमकर हंगामा बरपाया. उन्‍होंने उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को जान से मारने की धमकी तक दे […]

विज्ञापन

वरुण धवन इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘कलंक’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी फैन फ्लो‍विंग भी अच्‍छी खासी है. वे अपने फैंस के साथ हमेशा फ्रेंडली रहते हैं. लेकिन हाल ही में उनकी एक फीमेल फैन ने जमकर हंगामा बरपाया. उन्‍होंने उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को जान से मारने की धमकी तक दे डाली. दरअसल वरुण धवन की फीमेल फैन अभिनेता के घर के सामने उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंची थी.

मिड ने एक सूत्र के हवाले से लिखा,’ एक फीमेल फैन कई दिनों से वरुण धवन के घर के चक्‍कर लगा रही थी. हमें इसकी आदत है. फैंस कभी भी अपनी हद पार नहीं करते हैं. वरुण सर अक्‍सर अपने फैंस के साथ सेल्‍फी लेते हैं लेकिन फिलहाल वो काफी बिजी हैं.’

सूत्र ने आगे बताया,’ फीमेल फैन कई घंटों तक वरुण का इंतजार करती रहीं. वरुण सर देर से आये. सर काफी थक गये और आराम करना चाहते थे. लेकिन उसी समय वो वरुण से मिलने की जिद करने लगी. उन्‍हें वहां से जाने के लिए कहा गया तो उन्‍होंने साफ इंकार कर दिया.’

उन्‍होंने आगे बताया कि,’ पहले तो उस फीमेल फैन ने कहा कि वो खुद को नुकसान पहुंचायेगी. लेकिन बाद भी सिक्‍योरिटी उसे वरुण धवन से मिलने नहीं दे रही थी. लेकिन जब कोई रिस्पांस नहीं मिला तो उन्होंने नताशा मैम को जान से मारने की धमकी दी.’

मामले की गंभीरता को देखते हुए सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में फीमेल फैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. लेकिन जब तक वरुण धवन की तरफ से स्टेटमेंट नहीं आ जाता उक्‍त महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती है.

बता दें कि वरुण धवन की आनेवाली फिल्‍म कलंक है जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्‍हा, संजय दत्‍त और आदित्‍य रॉय कपूर मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola