बाइकर्स पर फिल्म बनायेंगे जॉन अब्राहम

मुंबई : अभिनेता जॉन अब्राहम बाइकर्स पर एक फिल्म बनाएंगे और इसमें अभिनय भी करेंगे. फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है. इस फिल्म का निर्देशक रान्सिल डीसिल्वा करेंगे. अब्राहम ने कहा कि फिल्म की कहानी मोटरसाइकिलों के इर्द-गिर्द घूमती है जो उनका शौक है. अभिनेता ने 2004 में आई ‘धूम’ फिल्म में पहली […]
मुंबई : अभिनेता जॉन अब्राहम बाइकर्स पर एक फिल्म बनाएंगे और इसमें अभिनय भी करेंगे. फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है. इस फिल्म का निर्देशक रान्सिल डीसिल्वा करेंगे. अब्राहम ने कहा कि फिल्म की कहानी मोटरसाइकिलों के इर्द-गिर्द घूमती है जो उनका शौक है. अभिनेता ने 2004 में आई ‘धूम’ फिल्म में पहली बार अपने शौक का पर्दे पर प्रदर्शन किया था.
अभिनेता ने एक बयान में कहा, ‘ मैंने दो साल पहले बाइक सवारों और मोटरसाइकिलों के प्रति उनके प्यार पर एक फिल्म बनाने का फैसला किया. तब से इस पर बहुत शोध किया और बहुत समय लगाया गया है.”
उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कि फिल्म में अजय कपूर और रन्सिल काम करेंगे. मैं खासतौर पर इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हूं कि हम फिल्म के ऐक्शन दृश्यों को ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड के बीच स्थित आइल ऑफ़ मैन में फिल्माएंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










