शाहरुख के साथ कोई फिल्म नहीं कर रहे श्रीराम राघवन, कही यह बात…

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंबई : फिल्मकार श्रीराम राघवन ने शाहरुख खान के साथ काम करने की सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि सही पटकथा के साथ भविष्य में उनके साथ जरूर काम करेंगे. पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि राघवन ने खान को एक पटकथा सुनायी है. ‘अंधाधुन’ के निर्देशक ने कहा, […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्मकार श्रीराम राघवन ने शाहरुख खान के साथ काम करने की सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि सही पटकथा के साथ भविष्य में उनके साथ जरूर काम करेंगे.

विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि राघवन ने खान को एक पटकथा सुनायी है. ‘अंधाधुन’ के निर्देशक ने कहा, मैंने कोई पटकथा नहीं दी है. मैं बस उनसे मिला था.

उन्हें ‘अंधाधुन’ पसंद आई थी और उन्होंने मुझे आमंत्रित किया था. हमने बातचीत की. मैंने उन्हें कहा कि अगर मेरे पास कुछ होगा (पटकथा) तो मैं उनके पास जरूर आऊंगा.

उन्होंने कहा, मेरे पास अब उनका नंबर है और मैं कभी-भी उनसे बात कर सकता हूं. मैं उन्हें जरूर अपनी फिल्म में देखना चाहूंगा लेकिन उसके लिए मेरे पास सही पटकथा होनी चाहिए.

निर्देशक अभी अरुण खेत्रपाल की बायोपिक पर काम कर रहे हैं. वह भारतीय सेना के दूसरे लेफ्टिनेंट थे जिन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola