ePaper

सनी लियोनी के पसंदीदा हैं धौनी, कह डाली ये बात

Updated at : 14 Mar 2019 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
सनी लियोनी के पसंदीदा हैं धौनी, कह डाली ये बात

मुंबई : अभिनेत्री सनी लियोनी ने भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया है. सनी ने कहा कि धौनी एक पारिवारिक इंसान हैं. इसलिए वो धौनी को पसंद करतीं हैं. जब सनी लियोन से उनके पसंदीदा भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी धौनी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यह भी कहा कि वो […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री सनी लियोनी ने भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया है. सनी ने कहा कि धौनी एक पारिवारिक इंसान हैं. इसलिए वो धौनी को पसंद करतीं हैं.

जब सनी लियोन से उनके पसंदीदा भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी धौनी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यह भी कहा कि वो उन्हें इसलिए भी अच्छे लगते हैं क्योंकि उन्हें उनकी बिटिया बहुत क्यूट लगती है. सनी ने बताया कि उन्होंने धौनी की जीवा धोनी के साथ कई फोटो देखी हैं और यह बहुत ही क्यूट लगती हैं. एक क्रिकेट वेबसाइट के लांच के मौके पर सनी ने धौनी कितारीफों के पुलबांधे.

उन्होंने बताया कि वो और उनके पति डेनियल वेबर सनीसिटी एंटरटेनमेंट को बढ़ा रहे हैं. मुझे क्रिएटिव काम पसंद है. आइडिया चुनने, स्क्रिप्ट आदि को लेकर मेरी दिलचस्पी रहती है. उन्होंने बताया कि निर्देशन में जाने की उनकी कोई रूचि नहीं है. वो लोग बड़े ही स्पेशल होते हैं जिनका फिल्म का अपना नजरिया होता है और हर काम पर बारीकी से पकड़ होती है. मुझमे ऐसा नहीं है.

बतातें चलें कि कनाडा में जन्मी सनी लियोनी शुरू में पोर्न फिल्मों को काम करने को लेकर फेमस प्रसिद्ध थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola