ePaper

''श्रीदेवी बंगलो'' को लेकर जाह्नवी से पूछा सवाल, ऐसा था अभिनेत्री का रियेक्‍शन, VIDEO

Updated at : 19 Jan 2019 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
''श्रीदेवी बंगलो'' को लेकर जाह्नवी से पूछा सवाल, ऐसा था अभिनेत्री का रियेक्‍शन, VIDEO

प्रिया प्रकाश वॉरियर की बॉलीवुड डेब्‍यू फिल्‍म ‘श्रीदेवी बंगलो’ का ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है. दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के फैंस प्रिया प्रकाश को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. दरअसल टीजर से पता चलता है कि फिल्‍म की कहानी बॉलीवुड एक्‍ट्रेस श्रीदेवी और उनकी दुर्घटनावश बाथटब में हुई मौत की कहानी […]

विज्ञापन

प्रिया प्रकाश वॉरियर की बॉलीवुड डेब्‍यू फिल्‍म ‘श्रीदेवी बंगलो’ का ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है. दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के फैंस प्रिया प्रकाश को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. दरअसल टीजर से पता चलता है कि फिल्‍म की कहानी बॉलीवुड एक्‍ट्रेस श्रीदेवी और उनकी दुर्घटनावश बाथटब में हुई मौत की कहानी पर आधारित है. श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने फिल्‍म के डायरेक्‍टर प्रशांत मंबुली का लीगल नोटिस भेज दिया है. अब श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का रियेक्‍शन सामने आया है.

हाल ही में जाह्नवी ने 25वें एसओएल लायंस गोल्ड अवार्ड्स में पहुंचीं थीं. यहां मीडिया ने जब जाह्नवी से श्रीदेवी बंगलो के ट्रेलर को लेकर सवाल किया, जाह्नवी कुछ बोल पातीं उनके मैनेजर ने मीडिया को रोक दिया.

https://www.instagram.com/p/BsyDJZahnQd/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

इस पूरे वाक्‍ये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जाह्नवी इस सवाल को इग्‍नोर करते हुए इधर-उधर देखते हुए नजर आ रही हैं. बता दें कि इस समारोह में जाह्नवी काफी फैशनेबल अंदाज में नजर आईं. जाह्नवी ने बिंदास होकर फोटो खिंचवाई. जाह्लवी इस शो में सभी को अपनी तरफ अक्‍ट्रैक्‍ट करने में कामयाब रहीं.

फिल्‍म के ट्रेलर के सामने आने के बाद श्रीदेवी के पति ने फिल्‍म के डायरेक्‍टर और अभिनेत्री को नोटिस भेजा है. जिसकी जानकारी खुद फिल्‍म के डायरेक्‍टर प्रशांत मुम्‍बली ने दी. बॉलीवुडलाईफ की रिपोर्ट के अनुसार बोनी कपूर ने इस आधार पर नोटिस भेजा है कि फिल्‍म बनाने से पहले डायरेक्‍टर ने बोनी से श्रीदेवी या उनकी मौत के दृश्‍य को शूट करने की अनु‍मति नहीं ली.

https://www.youtube.com/watch?v=aaogRChM3TY

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार प्रिया प्रकाश वॉरियर से जब फिल्‍म को लेकर सवाल किया गया तो उन्‍होंने कहा,’ यह फिल्‍म उनकी (श्रीदेवी) जिंदगी पर आधारित है या नहीं, यह जानने के लिए आपको फिल्‍म देखनी पड़ेगी. मैं तो बस एक सुपरस्‍टार का रोल अदा कर रही हूं, जिसका नाम श्रीदेवी है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola