ePaper

पांड्या की शर्मनाक टिप्‍पणी पर अब Ex-गर्लफ्रेंड एली ने तोड़ी चुप्‍पी, कह दी ये बात

Updated at : 19 Jan 2019 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
पांड्या की शर्मनाक टिप्‍पणी पर अब Ex-गर्लफ्रेंड एली ने तोड़ी चुप्‍पी, कह दी ये बात

फिल्‍ममेकर करण जौहर के चर्चित टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में गेस्‍ट बनकर पहुंचे क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और के एल राहुल का महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्‍पणी करना भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है. हाल ही में दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया […]

विज्ञापन

फिल्‍ममेकर करण जौहर के चर्चित टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में गेस्‍ट बनकर पहुंचे क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और के एल राहुल का महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्‍पणी करना भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है. हाल ही में दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी सीरीज के लिए टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. पांड्या के बयान पर अभिनेत्री ईशा गुप्‍ता के बाद अब उनकी एक्‍स गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री एली अवराम ने आलोचना की है.

जब एली से पांड्या के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा,’ मैं हाल ही में भारत लौटी हूं और ऐसे सवाल पत्रकारों ने भी किये और मेरे पास मैसेज भी आये. लेकिन उस समय मुझ इस बारे में पता नहीं था. मैंने कुछ दिन पहले ही विवादित टिप्‍पणी वाली फुटेज देखी.’

अभिनेत्री ने आगे कहा,’ उन्‍होंने जिस तरह से ये बातें कही वो काफी दुखद है. मैं थोड़ा हैरान हूं क्‍योंकि हार्दिक ऐसे भी नहीं है जहां तक मैं जानती हूं. लेकिन अच्‍छी बात यह है कि लोग ऐसे बर्ताव पर रियेक्‍ट कर रहे हैं और बता रहे हैं कि आज के समय में इस तरह की सोच आपको कूल नहीं बनाती है.’

बता दें कि इससे पहले पांड्या की दोस्‍त ईशा गुप्‍ता ने उनकी इस विवादित टिप्‍पणी की कड़ी आलोचना की थी. सिर्फ इतना ही नहीं वो पांड्या का नाम सुनकर भड़क गई थीं. जब पत्रकारों ने उनसे पांड्या के बयान के बारे में पूछा तो उन्‍होंने कहा, आपको कैसे पता कि हार्दिक मेरे दोस्‍त हैं क्‍योंकि जो आपको, मुझे और हार्दिक को दोस्‍त बता रहे हैं उनसे ही जाकर यह सवाल पूछिये.’

ईशा ने हार्दिक की महिलाओं के प्रति इस सोच पर जवाब देते हुए कहा था, महिलाओं के लिए इस तरह की मानसिकता सरासर गलत है और ऐसे किसी भी शर्मनाक बयान को सही नहीं ठहराया जा सकता है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola