कादर खान के बेटे सरफराज ने गोविंदा को सुनाई खरी-खोटी, दिया ये बड़ा बयान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2019 10:58 AM
जानेमाने अभिनेता और लेखक कादर खान का 31 दिसंबर को निधन हो गया. कादर खान का पार्थिव शरीर कनाडा में ही सुपुर्द ए खाक किया गया. 81 वर्षीय खान लंबे समय से बीमार चल रहे थे. कादर खान के अंतिम संस्कार में उनका पूरा परिवार मौजूद था जिसकी कई तसवीरें और वीडिया सोशल मीडिया पर […]
जानेमाने अभिनेता और लेखक कादर खान का 31 दिसंबर को निधन हो गया. कादर खान का पार्थिव शरीर कनाडा में ही सुपुर्द ए खाक किया गया. 81 वर्षीय खान लंबे समय से बीमार चल रहे थे. कादर खान के अंतिम संस्कार में उनका पूरा परिवार मौजूद था जिसकी कई तसवीरें और वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. कादर खान के निधन पर अमिताभ बच्चन से लेकर कई सेलीब्रिटीज ने अपना दुख प्रकट किया था. हालांकि कईयों ने उनकी बीमारी के बाद उन्हें नजरअंदाज कर दिया.
कादर खान को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और डॉक्टर उन्हें नियमित वेंटीलेटर और बीपीएपी वेंटीलेटर पर रख रहे थे. सुपर न्यूक्लियर पाल्सी बीमारी के कारण उन्हें चलने में भी दिक्कत आ रही थी और याददाश्त भी कमजोर हो गई थी.
आईएनएस से बात करते हुए सरफराज ने कहा, ‘वे (कादर खान) फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन से सबसे ज्यादा प्यार करते थे. जब मैं अपने पिता से पूछता था कि वो किसे सबसे ज्यादा याद करते हैं तो वे बच्चन साहब का नाम लेते थे. अमिताभ बच्चन की ओर से भी ऐसा ही था. मेरे पिता ने अपने आखिरी दिनों में उन्हीं से ही बात की थी.’
वहीं जब उनसे गोविंदा के बारे में पूछा गया तो सरफराज ने कहा,’ कृपया गोविंदा से पूछिये के उन्होंने कितनी बार मेरे पिता को पूछा था ? क्या उन्होंने मेरे पिता के निधन के बाद एक बार भी फोन किया था ? फिल्म इंडस्ट्री में लोग बोलते कुछ हैं करते कुछ हैं. आज जो टॉप एक्टर्स हैं वे पुराने स्टार्स की तसवीरों के साथ देखे जाते हैं, उनका प्यार केवल तसवीरों तक सीमित होता है. मेरे पिता भाग्यशाली थे उनके तीन बेटों ने उनका ध्यान रखा लेकिन उसका क्या जो उन्होंने कठिनाइयों में जिंदगी बिताई.’
बता दें कि, कादर खान के साथ गोविंदा ने लगभग 41 फिल्मों में काम किया है. दोनों की जुगलबंदी दर्शकों को खूब भाती थी. कादर खान कभी गोविंदा के पिता के किरदार में नजर आये जो कभी ससुर के किरदार में. दोनों की जोड़ी हमेशा नंबर वन रही. कादर खान के निधन के बाद गोविंदा ने ट्वीट किया था,’ वो मेरे उस्ताद नहीं बल्कि पिता समान थे. उनके जाने से दुखी हूं और फिल्म इंडस्ट्री की हर शख्स दुखी है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










