ePaper

जरीन खान ने अपने एक्‍स मैनेजर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, ये है वजह

Updated at : 07 Dec 2018 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
जरीन खान ने अपने एक्‍स मैनेजर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, ये है वजह

सलमान खान के साथ फिल्‍म ‘वीर’ से अपने करियर कर शुरुआत करनेवाली अभिनेत्री जरीन खान एक विवाद के चलते सुर्खियों में आ गई हैं. अभिनेत्री ने अपने पूर्व मैनेजर अंजली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. जरीन खान का आरोप है कि मैनेजर ने कथित रूप से उनके साथ दुर्व्‍यवहार किया. मैनेजर की सेवाएं समाप्‍त […]

विज्ञापन

सलमान खान के साथ फिल्‍म ‘वीर’ से अपने करियर कर शुरुआत करनेवाली अभिनेत्री जरीन खान एक विवाद के चलते सुर्खियों में आ गई हैं. अभिनेत्री ने अपने पूर्व मैनेजर अंजली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. जरीन खान का आरोप है कि मैनेजर ने कथित रूप से उनके साथ दुर्व्‍यवहार किया. मैनेजर की सेवाएं समाप्‍त करने के बाद उसने जरीन खान के मोबाइल पर आपत्तिजनक संदेश भेजे थे. एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

बता दें कि अंजली तीन से चार महीने तक जरीन खान की मैनेजर रही थीं. उस दौरान पैसों को लेकर विवाद भी हुआ था. इसके बाद दोनों की मोबाइल में मैसेज के द्वारा बात हुई थी जिसमें अंजली ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया.

जरीन ने साल 2010 की फिल्‍म ‘वीर’ से फिल्‍मी करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्‍म में सलमान खान उनके हीरो थे. हालांकि फिल्‍म कुछ खास नहीं चली. इसके बाद वे सलमान खान की फिल्‍म ‘रेडी’ के आइटम सॉन्‍ग ‘करेक्‍टर ढीला है’ में नजर आई थीं. जरीन साजिद नाडियावाला की फिल्‍म ‘हाउसफुल 2’ में दिखी थी. इस फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. इस फिल्‍म में वे जॉन अब्राहम के आपोजिट थीं. इसके बाद वे साल 2015 में फिल्‍म ‘हेट स्‍टोरी 3’ में लीड रोल में नजर आई थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola