राम जन्मभूमि पर बनी फ़िल्म रिलीज नहीं करने के लिए धमकी मिली : रिजवी

Updated:
विज्ञापन

लखनऊ : शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने बुधवार को आरोप लगाया कि उन्हें अयोध्या पर केंद्रित उनकी फ़िल्म "राम जन्म भूमि" को रिलीज़ नहीं करने के लिए धमकी मिली है. रिजवी ने पत्रकारों से कहा, ‘मुझे फ़िल्म नहीं रिलीज़ करने के लिए तोराब नियाज़ी नामक एक व्यक्ति से धमकी मिली है, मैं […]

विज्ञापन

लखनऊ : शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने बुधवार को आरोप लगाया कि उन्हें अयोध्या पर केंद्रित उनकी फ़िल्म "राम जन्म भूमि" को रिलीज़ नहीं करने के लिए धमकी मिली है. रिजवी ने पत्रकारों से कहा, ‘मुझे फ़िल्म नहीं रिलीज़ करने के लिए तोराब नियाज़ी नामक एक व्यक्ति से धमकी मिली है, मैं इस संबंध में कल पुलिस से शिकायत करूँगा.’ अयोध्या में मंदिर निर्माण की वकालत कर रहे उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रिजवी ने इस मुद्दे पर फिल्म ‘‘राम जन्मभूमि” बनायी है.

विज्ञापन

फिल्‍म का ट्रेलर शुक्रवार को जारी किया गया था. सनोज मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रिजवी ने अभिनय भी किया है. उन्होंने दावा किया कि मुगल वंश के संस्थापक बाबर के कुछ भटके हुए समर्थक 16वीं सदी में अयोध्या में मीर बाकी द्वारा बनाये गये विवादित ढांचे के नाम पर देश का माहौल खराब कर रहे हैं.

रिजवी ने कहा कि मीर बाकी शिया था, लिहाजा बाबरी मस्जिद शिया वक्फ बोर्ड की सम्पत्ति है. बोर्ड का अध्यक्ष होने के नाते वह इस जमीन पर अपना दावा छोड़ रहे हैं और मंदिर बनाने की मांग कर रहे हैं. करीब सवा दो घंटे की इस फिल्म में मनोज जोशी, गोविंद नामदेव, नाजनीन पाटनी, राजवीर सिंह ने अहम किरदार निभाये हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola