ePaper

अमेरिकी थिंक टैंक ने दिया अनुपम खेर को पुरस्कार

Updated at : 06 Nov 2018 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी थिंक टैंक ने दिया अनुपम खेर को  पुरस्कार

ह्यूस्टन : प्रवासी भारतीयों के मुद्दों पर काम करने वाले एक प्रमुख थिंक टैंक ‘इंडिया ग्लोबल’ ने दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को ‘विशिष्ट फेलो’ पुरस्कार से सम्मानित किया है. अनुपम खेर को यह पुरस्कार तीन नवंबर 2018 को तीसरे ‘इंडिया ग्लोबल समिट’ में प्रदान किया गया. यह कार्यक्रम बोस्टन में प्रतिष्ठित एमआईटी स्लोन स्कूल ऑफ […]

विज्ञापन

ह्यूस्टन : प्रवासी भारतीयों के मुद्दों पर काम करने वाले एक प्रमुख थिंक टैंक ‘इंडिया ग्लोबल’ ने दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को ‘विशिष्ट फेलो’ पुरस्कार से सम्मानित किया है. अनुपम खेर को यह पुरस्कार तीन नवंबर 2018 को तीसरे ‘इंडिया ग्लोबल समिट’ में प्रदान किया गया. यह कार्यक्रम बोस्टन में प्रतिष्ठित एमआईटी स्लोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित किया गया था.

पुरस्कार ग्रहण करते हुये खेर ने कहा, ‘‘यह सम्मान मुझे मेरे देश के प्रति जिम्मेदारी का और अधिक भाव देता है. शिमला के एक निम्न मध्यम वर्गीय कश्मीरी लड़के ने एक लंबा सफर तय किया है. जय हो.” खेर छह दिन तक भारत में थे जहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की शूटिंग की. इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय कामकाज का हवाला देते हुये हाल ही में भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान (एफटीआईआई) से इस्तीफा दे दिया है. खेर अमेरिकी टीवी कार्यक्रम ‘न्यू एम्स्टर्डम’ में एक डॉक्टर की भूमिका निभा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola