सलमान खान के साथ समय बिताना चाहती हैं उनकी खास दोस्त यूलिया वंतूर

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का शेड्यूल कुछ ज्यादा ही बिज़ी चल रहा है. एक तरफ वो फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में व्यस्त हैं वहीं दूसरी ओर उन्हें टीवी शो ‘बिग बॉस’ में भी लगे हुए हैं. ऐसे में हाल ही उन्होंने छोटा सा ब्रेक लिया है और अपने परिवार के साथ टाइम बिता रहे हैं. […]
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का शेड्यूल कुछ ज्यादा ही बिज़ी चल रहा है. एक तरफ वो फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में व्यस्त हैं वहीं दूसरी ओर उन्हें टीवी शो ‘बिग बॉस’ में भी लगे हुए हैं. ऐसे में हाल ही उन्होंने छोटा सा ब्रेक लिया है और अपने परिवार के साथ टाइम बिता रहे हैं. जी हां, आने वाले समय में सलमान और भी बिज़ी होने वाले हैं, क्योंकि उनकी फिल्में ही इतनी आ रही है जिससे उन्हें टाइम ही नहीं मिल पा रहा है.
बता दें, कुछ दिनों से सलमान आबू धाबी में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं जहां से वो लौटकर आये हैं. फिल्म को अली अब्बास ज़फर डायरेक्ट कर रहे हैं. शूटिंग खत्म कर वो मंगलवार को ही लौट आये थे और उसके बाद पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस चले गए.
इसी दौरान उनके साथ परिवार के लोग भी थे और उनकी खास दोस्त यूलिया वंतूर भी मौजूद थी. यानी काम से थोड़ा सा ब्रेक लेकर वो फ्री रहना चाहते हैं जिसके लिए वो छुट्टी लेकर आये हैं.
इसके अलावा बता दें, यूलिया भी अब बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं और उनकी फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज हो चुकी है जिसमें वह कृष्णभक्त दिखाई दे रही हैं. इसके लिए सलमान ने उन्हें बधाई भी दी है. निर्देशक प्रेम सोनी ‘राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला’ को डायरेक्ट कर रहे हैं और यूलिया अपने कैरियर की शुरुआत कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




