अब संध्या मृदुल ने आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : लेखिका और निर्माता विंटा नंदा द्वारा आलोक नाथ पर दुष्कर्म का आरोप लगाये जाने के बाद अब अभिनेत्री संध्या मृदुल ने अभिनेता पर एक टेलीफिल्म की शूटिंग के दौरान यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. टीवी धारावाहिकों ‘बनेगी अपनी बात’, ‘स्वाभिमान’ और ‘कोशिश’ जैसे धारावाहिकों से मशहूर हुईं मृदुल ने ट्विटर पर […]

विज्ञापन

मुंबई : लेखिका और निर्माता विंटा नंदा द्वारा आलोक नाथ पर दुष्कर्म का आरोप लगाये जाने के बाद अब अभिनेत्री संध्या मृदुल ने अभिनेता पर एक टेलीफिल्म की शूटिंग के दौरान यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. टीवी धारावाहिकों ‘बनेगी अपनी बात’, ‘स्वाभिमान’ और ‘कोशिश’ जैसे धारावाहिकों से मशहूर हुईं मृदुल ने ट्विटर पर एक लंबे नोट में आपबीती साझा की है. उन्होंने कहा कि उनके करियर की शुरूआत में यह घटना घटी और इससे उनका हौसला डगमगाया था. संध्‍या ने ट्विटर पर आपबीती शेयर की है.

विज्ञापन

https://twitter.com/sandymridul/status/1049905872439263234?ref_src=twsrc%5Etfw

अभिनेत्री ने कहा कि नाथ के बुरे बर्ताव की शिकार होने के बाद भी उन्हीं को परेशानियां झेलनी पड़ीं क्योंकि अभिनेता ने यह झूठ फैलाया कि मेरे साथ काम करना कठिन है.नाथ ने टेलीफिल्म में मृदुल के पिता का किरदार निभाया था. जिसमें दिवंगत रीमा लागू उनकी मां बनी थीं.

मृदुल ने लिखा है कि एक दिन जब शूटिंग जल्दी समाप्त हो गयी और टीम रात को खाना खाने गयी तो सीनियर कलाकार ने बहुत ज्यादा शराब पी ली और वहां से चीजें बिगड़ गयीं. अदाकारा ने लिखा, ‘उन्होंने जोर दिया कि मैं उनके साथ बैठूं लेकिन मैं बहुत असहज हो गयी. मेरे साथी कलाकारों ने समझा कि क्या हो रहा है और उन्होंने वहां से मुझे निकाला.’

उन्होंने यह भी बताया कि होटल लौटने के कुछ समय बाद नाथ नशे की हालत में कमरे तक पहुंच गये. मृदुल ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की लेकिन नाथ ने धक्का दिया और मेरी तरफ आने लगे. उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया कि मैं तुम्हें चाहता हूं, तुम मेरी हो. मृदुल ने यह भी बताया कि उन्हें टेलीफिल्म के एक दृश्य में ‘बाऊजी’ की गोद में बैठकर रोना था. यह सोचकर ही मैं घबरा गयी. उन्होंने इस पोस्ट में सीधे आलोक नाथ को संबोधित करते हुए लिखा है, ‘मिस्टर आलोक नाथ. तुम जानते हो कि यह सच है। जैसा कि कुछ अन्य लोग भी जानते हैं.’

मृदुल ने कहा कि वह अपने साथ हुए बर्ताव के लिए तो आलोक नाथ को माफ कर सकती थीं लेकिन विंटा के साथ जो हुआ, उसके लिए कभी माफ नहीं कर सकतीं. मृदुल ने विंटा और तनुश्री दत्ता के प्रति अपना समर्थन भी जताया. विंटा नंदा ने हाल ही में आलोक नाथ पर करीब दो दशक पहले दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. तनुश्री दत्ता ने 2008 में एक फिल्म के सेट पर अभिनेता नाना पाटेकर पर बदसलूकी का आरोप लगाया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola