ePaper

अजय देवगन ने काजोल को कह दिया कंजूस, फिर कहा- मैं खुशकिस्‍मत हूं...

Updated at : 06 Oct 2018 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
अजय देवगन ने काजोल को कह दिया कंजूस, फिर कहा- मैं खुशकिस्‍मत हूं...

काजोल इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘हेलीकॉप्‍टर ईला’ के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में वे अपने पति और अभिनेता अजय देवगन के साथ टीवी शो ‘इंडियन आइडल 10’ के सेट पर पहुंची थीं. अजय और काजोल बॉलीवुड के क्‍यूट कपल के तौर पर जाने जाते हैं. दोनों की नोंक-झोंक भी अक्‍सर चर्चा में बनीरहती […]

विज्ञापन

काजोल इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘हेलीकॉप्‍टर ईला’ के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में वे अपने पति और अभिनेता अजय देवगन के साथ टीवी शो ‘इंडियन आइडल 10’ के सेट पर पहुंची थीं. अजय और काजोल बॉलीवुड के क्‍यूट कपल के तौर पर जाने जाते हैं. दोनों की नोंक-झोंक भी अक्‍सर चर्चा में बनीरहती है. कुछ दिनों पहले ही अजय देवगन ने काजोल का फेक व्‍हाट्सएप नंबर ट्विटर पर शेयर कर दिया था जिसके बाद काजोल ने ट्विटर पर ही अजय को डांट लगाई थी. अब अजय ने काजोल को सरेआम कंजूस कह दिया है.

हेलीकॉप्‍टर ईला के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे अजय देवगन और काजोल ने एकदूसरे से जुड़े कई राज खोले. अजय ने ऑडियंस से बात करते हुए कहा,’ घर में मैं वो इंसान हूं जो रुपये खर्च करता है. काजोल तो कंजूस है. ये शॉपिंग के लिए भी नहीं जाती हैं.’

अजय देवगन की बातें सुनकर खुद काजोल भी हैरान हो गईं. अजय ने आगे कहा,’ वैसे में इसके लिए खुद को खुशकिस्‍मत मानता हूं कि मुझे ऐसी पत्‍नी मिली है.’ ‘सिंघम’ एक्‍टर ने इस बात का भी खुलासा कि वे हमेशा काजोल को जन्‍‍मदिन और एनिवर्सरी विश करना भूल जाता हूं. उन्‍होंने अपनी टीम से कह रखा है कि उन्‍हें एडवांस में ये चीजें याद दिला दिया करें.

अजय ने बताया कि‍ काजोल बेटे युग और बेटी न्‍यासा का भी पूरा ध्‍यान रखती हैं. वे पूरी कोशिश करती हैं कि बच्‍चों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो और वो अपना सारा काम समय रहते पूरा कर लें.

बता दें कि अजय देवगन और काजोल ने साल 1995 में एकदूसरे को डेट करना शुरू किया था. इसके बाद साल 1999 में शादी कर ली. दोनों ने महाराष्ट्रियन रीति-रिवाजों से शादी की थी जिसमें चुनिंदा लोग ही शामिल थे. बीते दो दशक में शायद ही ऐसा कोई मौका आया है जब दोनों के अनबन की खबरें आई होंगी. सोशल मीडिया और कई मौकों पर अक्‍सर फैंस को दोनों के बीच की प्‍यार नोक-झोंक देखने को मिलती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola