''बाजार'' के बाद पारिवारिक फिल्म ''जवानी जानेमन'' में नजर आयेंगे सैफ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2018 9:32 PM
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अब पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘जवानी जानेमन’ में नजर आयेंगे. फिल्म का निर्देशन ‘फिल्मिस्तान’ से प्रसिद्धि पाने वाले निर्देशक नितिन कक्कड़ करेंगे. एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक सैफ अपने बैनर ब्लैक नाइट फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के साथ इस फिल्म का निर्माण करेंगे. नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अब पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘जवानी जानेमन’ में नजर आयेंगे. फिल्म का निर्देशन ‘फिल्मिस्तान’ से प्रसिद्धि पाने वाले निर्देशक नितिन कक्कड़ करेंगे.
एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक सैफ अपने बैनर ब्लैक नाइट फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के साथ इस फिल्म का निर्माण करेंगे. नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के जय शेवाकरमानी ने एक बयान में कहा, सैफ और मैंने हमेशा फिल्मों का निर्माण साथ में करने के बारे में चर्चा की है.
हमें एक सही पटकथा की तलाश थी और ‘जवानी जानेमन’ के साथ हमें वह चीज मिल गयी. फिल्म की शूटिंग 2019 में होगी. सैफ पिछली बार नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में दिखाई दिया था. उसकी अगली फिल्म ‘बाजार’ 26 अक्तूबर को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










