स्विट्जरलैंड में लगायी जाएगी ‘चांदनी” श्रीदेवी की प्रतिमा

बर्न (स्विट्जरलैंड) : स्विटरलैंड प्रशासन जानी मानी भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी की एक प्रतिमा लगाने की योजना बना रहा है. गौरतलब है कि श्रीदेवी की ‘चांदनी’ फिल्म की शूटिंग स्विट्जरलैंड के सुरम्य स्थानों पर की गयी है. जाने माने भारतीय फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की प्रतिमा का 2016 में इंटरलेकन में अनावरण किया गया था. इस […]
बर्न (स्विट्जरलैंड) : स्विटरलैंड प्रशासन जानी मानी भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी की एक प्रतिमा लगाने की योजना बना रहा है. गौरतलब है कि श्रीदेवी की ‘चांदनी’ फिल्म की शूटिंग स्विट्जरलैंड के सुरम्य स्थानों पर की गयी है. जाने माने भारतीय फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की प्रतिमा का 2016 में इंटरलेकन में अनावरण किया गया था.
इस योजना से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘चोपड़ा की कई फिल्मों का स्विटजरलैंड में फिल्मांकन किया गया और उन्हें भारतीय पर्यटकों के बीच इस देश को लोकप्रिय बनाने का श्रेय जाता है. अब यहां पर्यटन को बढ़ावा देने में श्रीदेवी की भूमिका पर विचार करते हुए अभिनेत्री को सम्मान देते हुए यहां उनकी एक प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव रखा गया है.”
वर्ष 1989 में आयी ‘चांदनी’ फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग स्विटजरलैंड में की गयी थी. सबसे पहले राजकूपर ने 1964 में अपनी फिल्म ‘संगम’ की शूटिंग स्विटरलैंड में की गयी थी. 1967 में ‘एन ईवनिंग इन पेरिस’ फिल्म की यहां शूटिंग की गयी थी. इसके बाद स्विट्जरलैंड बालीवुड का पसंदीदा शूटिंग लोकेशन बन गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










