बिना डायरेक्‍टर के ही ‘मणिकर्णिका’ की शूटिंग कर रही हैं कंगना रनौत, जानें क्‍यों

Updated at : 23 Aug 2018 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
बिना डायरेक्‍टर के ही ‘मणिकर्णिका’ की शूटिंग कर रही हैं कंगना रनौत, जानें क्‍यों

कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के पोस्ट प्रोडक्शन में बिजी हैं. इस फिल्म में वो झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का किरदार में नजर आयेंगी. फिल्म की रिलीज की तारीख नजदीक है ऐसे में बिना डायरेक्टर के ही फिल्म को पूरा किया जा रहा है. ‘मणिकर्णिका: द क्वीन […]

विज्ञापन

कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के पोस्ट प्रोडक्शन में बिजी हैं. इस फिल्म में वो झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का किरदार में नजर आयेंगी. फिल्म की रिलीज की तारीख नजदीक है ऐसे में बिना डायरेक्टर के ही फिल्म को पूरा किया जा रहा है. ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ इनदिनों बिना डायरेक्टर के ही शूट हो रही है. इस फिल्म का इन दिनों पैच वर्क निपटाया जा रहा है. खुद कंगना भी फिल्म के पैच वर्क निपटाने में लगी हुई हैं.

उन्होंने बहुत सारी जिम्मेदारियां अपने कंधों पर ले रखी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के डायरेक्टर कृष ने अपना पूरा फोकस एनटीआर की बायोपिक पर लगाया हुआ है. वह कंगना की इस फिल्म का निर्देशन कर रहे थे.

इस फिल्म में तेलुगू के सुपरस्टार और एनटीआर के बेटे नंदामूरी बालकृष्णा ही एनटीआर का किरदार निभा रहे हैं. आपको बता दें कि, कंगना की ये फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज होने वाली है. डायरेक्टर कृष के पास इस फिल्म के पैचवर्क के लिए डेट्स नहीं हैं.

ऐसे में कंगना खुद इस फिल्म का पैचवर्क निपटा रही है. कंगना ने फिल्म निर्माताओं को 25 जनवरी तक फिल्म को पूरा करने का भरोसा दिलाया है और ये भी भरोसा दिलाया है कि फिल्म हर तरीके से परफेक्ट होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola