प्रियंका की राह पर आथिया शेट्टी, इस हॉलीवुड स्‍टार को कर रही हैं डेट

Updated:
विज्ञापन

फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी इनदिनों अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर खूब चर्चाओं में हैं. देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बाद अब आथिया शेट्टी ने भी प्यार सात समंदर पार मिल गया है. खबरें हैं कि आथिया हॉलीवुड सुपरस्टार ड्रेक को डेट कर रही हैं. […]

विज्ञापन

फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी इनदिनों अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर खूब चर्चाओं में हैं. देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बाद अब आथिया शेट्टी ने भी प्यार सात समंदर पार मिल गया है. खबरें हैं कि आथिया हॉलीवुड सुपरस्टार ड्रेक को डेट कर रही हैं. माना जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को चोरी-छिपे डेट कर रहे हैं. हाल ही में ड्रेक ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे यह खबर तो पक्की है कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ पक रहा है.

विज्ञापन

दरअसल, इस बात का खुलासा तब हुआ जब आथिया ने पापा सुनील शेट्टी को बर्थडे विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक पोस्ट शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है.

आथिया के पोस्‍ट पर ड्रेक ने भी कमेंट किया है. ड्रेक ने कमेंट में ‘लेजेंड’ लिखा है जिसके बाद रिप्लाई में आथिया ने दिल वाला इमोजी बनाकर भेजा. वहीं वरुण ने भी आथिया के इस पोस्ट को लाईक करते हुए कमेंट किया है कि ‘अथिया किसे पता था कि तुम्ही वो किकी हो’. बता दें कि इससे पहले आथिया का नाम अर्जुन कपूर से भी जोड़ा जा चुका है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola