ePaper

शाहरुख और अजय को क्‍लासमेट बनाना चाहती हैं काजोल, लेकिन आमिर खान को नहीं! जानें क्‍यों

Updated at : 18 Aug 2018 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख और अजय को क्‍लासमेट बनाना चाहती हैं काजोल, लेकिन आमिर खान को नहीं! जानें क्‍यों

काजोल इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘हेलीकॉप्‍टर ईला’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्‍म में उनका चुलबुला अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे शानदार रिस्‍पांस मिला है. राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार विजेता रिद्धि सेन ने फिल्‍म में अभिनेत्री के बेटे का किरदार निभाया है. अब काजोल फिल्‍म के […]

विज्ञापन

काजोल इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘हेलीकॉप्‍टर ईला’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्‍म में उनका चुलबुला अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे शानदार रिस्‍पांस मिला है. राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार विजेता रिद्धि सेन ने फिल्‍म में अभिनेत्री के बेटे का किरदार निभाया है. अब काजोल फिल्‍म के प्रमोशन में जुट गई हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्‍होंने अजय देवगन, शाहरुख खान और आमिर खान के बारे में दिलचस्‍प बात कही.

उन्‍होंने डीएनए से बातचीत में कहा जब उनसे यह पूछा गया कि वो अजय देवगन, शाहरुख खान और आमिर खान में से किसके साथ अपने स्‍कूली दिनों में वापस लौटना चाहेंगी ?

काजोल ने इस सवाल का बहुत ही शानदार जवाब देते हुए कहा, अजय और शाहरुख मेरी तरह ही बैकबैंचर्स होते तो मैं उनके साथ स्‍कूल जाना चाहूंगी. मैं उनके साथ मिलकर खूब मस्‍ती करूंगी.’ वहीं काजोल ने आमिर खान के साथ स्‍कूली दिनों में लौटने से इनकार कर दिया.

काजोल ने कहा,’ आमिर क्‍लास के पढ़ाकू बच्‍चों में से एक होंगे. वो मास्‍टर साहब के पक्‍के चेले होंगे, जो मेरी हर शैतानी की शिकायत उनसे करेंगे. मैं उनके साथ तो स्‍कूल वापस नहीं जाना चाहूंगी.’ अब काजोल ने आमिर के बारे में जो कहा है वह कितना सही है यह तो आमिर ही बता सकते हैं.

बता दें कि हेलीकॉप्‍टर ईला के बात करें तो इसमें काजोल एक सिंगल मदर का किरदार निभाती नजर आयेंगी. जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए अपने बेटे के कॉलेज में ही एडमिशन लेती है. फिल्‍म का ट्रेलर काफी शानदार है. ट्रेलर से साफ है कि यह फिल्‍म दर्शकों को एक भावनात्‍मक सफर पर ले जायेगी जिसमें वे हंसेंगे और रोयेंगे भी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola