काजोल संग इस फिल्म में नजर आयेंगे अमिताभ बच्चन, रोल होगा खास

काजोल तीन साल बाद फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं. फिल्म में उन्होंने सिंगल मदर का किरदार निभाया है और उनके बेटे की भूमिका में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रिद्धि सेन नजर आयेंगे. फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पांस मिला था. फिल्म को अजय देवगन के होम प्रोडक्शन तले बनाया गया […]
काजोल तीन साल बाद फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं. फिल्म में उन्होंने सिंगल मदर का किरदार निभाया है और उनके बेटे की भूमिका में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रिद्धि सेन नजर आयेंगे. फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पांस मिला था. फिल्म को अजय देवगन के होम प्रोडक्शन तले बनाया गया है और इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया है. इसी बीच फिल्म में से जुड़ी एक और अच्छी खबर आ रही है.
बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में अमिताभ बच्चन कैमियो करते नजर आयेंगे. फिल्म में वे खुद का ही रोल अदा करेंगे. प्रदीप ने एक अखबार से बातचीत में इस बात को कन्फर्म किया था.
रिपोर्ट के मुताबिक प्रदीप ने बताया था कि,’ फिल्म का एक सीन था जहां हमें उनकी जरुरत थी. हमने उनसे रिक्वेस्ट की कि वे खुद इस हिस्से का रिप्रेजेंट करें. यह फिल्म का एक सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है और अमिताभ बच्चन ने इस सीन को करने के लिए हामी भर दी. वे मेरे साथ पहले भी काम कर चुके हैं और अजय और काजोल के भी काफी करीब है.
अमिताभ बच्चन फिल्म में काजोल के साथ सालों बाद नजर आयेंगे. इससे पहले दोनों को फिल्म कभी खुशी कभी गम में देखा जा चुका है. इसके अलावा वे करण जौहर की फिल्म कभी अलविदा न कहना के एक गाने ‘रॉक एंड रोल सोनिए’ में भी अमिताभ बच्चन संग दिख चुकी हैं. दोनों को फिर पर्दे पर देखना दिलचस्प होगा.
बीते दिनों हेलीकॉप्टर ईला का ट्रेलर जारी किया गया था जिसमें काजोल का बिंदास अंदाज देखने को मिला था. काजोल के इस नये अंदाज को देखने के लिए हर कोई बेताब है. वहीं रिद्धि सेन काजोल के बेटे के किरदार में काफी जंच रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




