अमिताभ बच्‍चन के समधी उद्योगपति राजन नंदा का निधन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मशहूर उद्योगपति और एस्‍कॉर्ट्स ग्रुप के चेयरमैन राजन नंदा का निधन हो गया है. बॉलीवुड महानाय‍क अमिताभ बच्‍चन के समधी नंदा ने रविवार रात को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. नंदा के परिवार पत्‍नी ऋतु नंदा, पुत्र निखिल नंदा, बहू श्‍वेता नंदा और बेटी नताशा हैं. निखिल नंदा अमिताभ बच्‍चन के दामाद […]

विज्ञापन

मशहूर उद्योगपति और एस्‍कॉर्ट्स ग्रुप के चेयरमैन राजन नंदा का निधन हो गया है. बॉलीवुड महानाय‍क अमिताभ बच्‍चन के समधी नंदा ने रविवार रात को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. नंदा के परिवार पत्‍नी ऋतु नंदा, पुत्र निखिल नंदा, बहू श्‍वेता नंदा और बेटी नताशा हैं. निखिल नंदा अमिताभ बच्‍चन के दामाद हैं. बता दें कि नंदा की कंपनी ट्रैक्‍टर और अन्‍य कृषि उपकरण बनाती हैं.

विज्ञापन

इस बारे में सबसे पहले ऋषि कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर राजन नंदा की तसवीर शेयर करते हुए उन्‍हें श्रद्धाजंलि दी.

https://www.instagram.com/p/BmGogIRBj8y/?utm_source=ig_embed

रिद्धिमा ने लिखा,’ आप हमेशा महाना थे और रहेंगे. आपके प्‍यार के लिए धन्‍यवाद, आपको बहुत मिस करेंगे अंकल. RIP राजन अंकल.’ गौरतलब है कि राजन नंदा, ऋषि कपूर के जीजा थे और रणबीर व करीना के फूफा. अमिताभ बच्चन ने दो फैंस के ट्वीट को रीट्वीट किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola