VIDEO: काजोल पहुंची ”बेटे” के कॉलेज, ऐसा था स्टूडेंट्स का रियेक्शन

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने 5 अगस्त को अपना 44वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर उन्होंने अपनी फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ को ट्रेलर लॉन्च किया. ढाई मिनट का ट्रेलर शानदार है जिसमें काजोल एकदम हटकर नजर आ रही है. इस फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. ‘हेलीकॉप्टर ईला’ की कहानी मां-बेटे के रिश्ते […]
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने 5 अगस्त को अपना 44वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर उन्होंने अपनी फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ को ट्रेलर लॉन्च किया. ढाई मिनट का ट्रेलर शानदार है जिसमें काजोल एकदम हटकर नजर आ रही है. इस फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. ‘हेलीकॉप्टर ईला’ की कहानी मां-बेटे के रिश्ते में आनेवाले उतार-चढ़ाव पर आधारित है. फिल्म में काजोल के बेटे के किरदार में नेशनल अवॉर्ड विनिंग रिद्धि सेन हैं.
ट्रेलर में काजोल अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी करने के लिए कॉलेज जाती हैं. खास बात यह है कि वह अपने बेटे के कॉलेज में ही एडमिशन लेती हैं. इस ट्रेलर में काजोल अपने बेटे को एक बार नहीं कई बार थप्पड़ जड़ती नजर आती हैं.
फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया है. ‘हेलीकॉप्टर ईला’ में काजोल अकेली मां और महत्वाकांक्षी सिंगर की भूमिका में हैं. यह फिल्म अजय देवगन और पेन इंडिया लिमिटेड के जयंतीलाल गाड़ा द्वारा सह निर्मित है. फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










