ePaper

#HappyFriendshipDay: आपको भावुक कर देगी कैंसर से जूझ रही सोनाली बेंद्रे की यह तस्वीर और मैसेज

Updated at : 05 Aug 2018 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
#HappyFriendshipDay: आपको भावुक कर देगी कैंसर से जूझ रही सोनाली बेंद्रे की यह तस्वीर और मैसेज

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में मेटास्टेटिक कैंसर का इलाज करवा रही हैं. यदि आपको याद हो तो सोनाली ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से खुद को कैंसर होने की खबर दी थी. बीमारी का ऐलान करने के बाद से सोनाली बेंद्रे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अकसर अपडेट देती नजर […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में मेटास्टेटिक कैंसर का इलाज करवा रही हैं. यदि आपको याद हो तो सोनाली ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से खुद को कैंसर होने की खबर दी थी. बीमारी का ऐलान करने के बाद से सोनाली बेंद्रे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अकसर अपडेट देती नजर आतीं हैं.

पिछले दिनों उन्होंने अपने लंबे बालों की कुर्बानी दी और बॉय कट हेयरस्टाइल में अपनी तस्वीर शेयर की, लेकिन ताजा तस्वीर में वह बाल्ड लुक में नजर आ रहीं हैं. फ्रेंडशिप डे के अवसर पर सोनाली ने अपने दो करीबी दोस्त गायत्री जोशी और सुजैन खान के साथ तस्वीर जारी की है, इसमें तीनों किसी रेस्त्रां के बाहर बैठी दिख रही हैं.

हैपी बर्थ डे: जानें पति रितेश देशमुख ने कैसे किया विश-पढें, जेनेलिया डिसूज़ा के बारे में 10 खास बातें

इस तस्वीर में सोनाली पहली बार बाल्ड लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट पहन रखा है. सोनाली ने इस तस्वीर के साथ एक लंबा कैप्शन लिखा है, जिसमें वह हर अच्छे बुरे वक्त में साथ निभाने के लिए अपने दोस्तों का धन्यवाद देतीं नजर आ रहीं हैं. सोनाली ने लिखा है कि बीमारी की वजह से उन्हें बेहद दर्द झेलना पड़ता है, लेकिन उनकी जिंदगी में ऐसे दोस्त और प्यार करने वाले हैं, जो हर वक्त उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहते हैं.

8 साल छोटे क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ रिलेशनशिप में है ईशा गुप्ता ? जानें क्या कहा अभिनेत्री ने

सोनाली ने अपने पोस्ट में #BaldIsBeautiful का हैशटैग यूज किया और अपने फैन्स को जानकारी दी है कि अब उन्हें तैयार होने में जरा भी वक्त नहीं लगता, क्योंकि उन्हें अब बाल नहीं सवारने होते.

आप भी देखें पोस्ट

https://www.instagram.com/p/BmFeJ02FPWj/?utm_source=ig_embed

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola