”अब तक छप्‍पन” के असिसटेंट डायरेक्‍टर ने की खुदकुशी

Updated:
विज्ञापन

फिल्‍म ‘अब तक छप्‍पन’ के असि‍सटेंट डायरेक्‍टर और पेशे से फिल्‍म स्क्रिप्‍ट राइटर रविशंकर आलोक ने बुधवार दोपहर 2 बजे बिल्डिंग से कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली. बताया जा रहा है कि रविशंकर के पास पिछले एक साल से कोई काम नहीं था. वे किराये के घर में रहते थे. उनके भाई ने बताया कि रविशंकर […]

विज्ञापन

फिल्‍म ‘अब तक छप्‍पन’ के असि‍सटेंट डायरेक्‍टर और पेशे से फिल्‍म स्क्रिप्‍ट राइटर रविशंकर आलोक ने बुधवार दोपहर 2 बजे बिल्डिंग से कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली. बताया जा रहा है कि रविशंकर के पास पिछले एक साल से कोई काम नहीं था. वे किराये के घर में रहते थे. उनके भाई ने बताया कि रविशंकर पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे. रविशंकर के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

रविशंकर वर्सोवा के एक अपार्टमेंट में रहते थे. उन्‍होंने इसी बिल्डिंग की छत से कूदकर सुसाइड कर लिया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वे डिप्रेशन में थे और मनोवैज्ञानिक ट्रीटमेंट करवा रहे थे.

बता दें कि, फिल्‍म अब तक छप्‍पन 2004 में आई थी. इस फिल्‍म के डायरेक्‍टर रविशंकर थे. रविशंकर ने शिमित अमीन के साथ मिलकर बतौर सह निर्देशक काम किया था. इस फिल्‍म में नाना पाटेकर ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी और फिल्‍म काफी लोकप्रिय भी हुई थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola