जल्द ही रिलीज होगी इरफान की फिल्म ‘कारवां’

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : इन दिनों इरफ़ान खान अपनी दुर्लभ बीमारी का इलाज लंदन में करा रहे हैं. वो पिछले तीन महीनों से लंदन में हैं. इरफ़ान एक दुर्लभ किस्म के कैंसर से पीड़ित हैं. हालांकि उनकी हालत में काफी सुधार है. ऐसे में इरफ़ान के प्रशंसक और करीबी बस यही दुआ कर रहे हैं कि वो […]

विज्ञापन

मुंबई : इन दिनों इरफ़ान खान अपनी दुर्लभ बीमारी का इलाज लंदन में करा रहे हैं. वो पिछले तीन महीनों से लंदन में हैं. इरफ़ान एक दुर्लभ किस्म के कैंसर से पीड़ित हैं. हालांकि उनकी हालत में काफी सुधार है. ऐसे में इरफ़ान के प्रशंसक और करीबी बस यही दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द ठीक हो जाएंगे और अपने काम पर वापस लौट आएं. इरफ़ान खान के प्रशंसकों के लिए एक खुश ख़बरी है कि उनकी अगली फिल्म ‘कारवां जल्द ही रिलीज़ होने वाली है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने फिल्म ‘कारवां’ का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है.

विज्ञापन
इस फिल्म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हुआ फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी. आकर्ष खुराना के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कारवां’ में इरफ़ान खान के साथ कृति खरबंदा, दुलकेर सलमान, मिथली पारकर जैसे कलाकार नज़र आएंगे. यह लाइट कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म की शूटिंग जनवरी और फरवरी तक पूरी कर ली गई थी. बता दें कि इरफ़ान खान न्यूरोएन्डोक्राइन नाम दुर्लभ कैंसर से ग्रसित हैं और अपनी बीमारी का इलाज लंदन में करवा रहे हैं. वो पिछले तीन महीने से लंदन में ही हैं. उन्हें अपनी इस दुर्लभ बीमारी के बारे में अपनी फिल्म ‘ब्लैकमेल’ के प्रमोशन के दौरान पता चला था.
फिल्म के प्रमोशन को बीच में छोड़कर वह लंदन रवाना हो गए.जानकारी के मुताबिक इरफ़ान की हालत में सुधार है. चूंकि यह एक दुर्लभ किस्म का कैंसर है तो इसकी रिकवरी में थोड़ा वक़्त और लग सकता है. हालांकि वो साल के अंत में भारत वापस आ जाएंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola