ePaper

42 साल की एकता कपूर को मिल गया अपना वैलेंटाइन, हाथों में फूल लिये...

Updated at : 12 Feb 2018 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
42 साल की एकता कपूर को मिल गया अपना वैलेंटाइन, हाथों में फूल लिये...

मुंबई : ‘टीवी क्‍वीन’ एकता कपूर की गिनती फिल्‍म इंडस्‍ट्री के टॉप प्रोड्यूसर्स में होती है. दो दशक से भी ज्‍यादा वक्‍त में कई टीवी शोज़ का निर्माण कर चुकी एकता कपूर ने कई बॉलीवुड फिल्‍में भी प्रोड्यूस की है. दिग्‍गज अभिनेता जीतेंद्र की बेटी एकता कपूर 42 साल की हैं लेकिन उन्‍होंने अभी त‍क […]

विज्ञापन

मुंबई : ‘टीवी क्‍वीन’ एकता कपूर की गिनती फिल्‍म इंडस्‍ट्री के टॉप प्रोड्यूसर्स में होती है. दो दशक से भी ज्‍यादा वक्‍त में कई टीवी शोज़ का निर्माण कर चुकी एकता कपूर ने कई बॉलीवुड फिल्‍में भी प्रोड्यूस की है. दिग्‍गज अभिनेता जीतेंद्र की बेटी एकता कपूर 42 साल की हैं लेकिन उन्‍होंने अभी त‍क शादी नहीं की है. हालांकि साल 2018 में उन्‍हें उनका वैलेंटाइन मिल गया है. खुद एकता कपूर ने उसकी फोटो शेयर की है जो हाथों में फूल लिये नजर आ रहा है. ये कोई और नहीं बल्कि एकता कपूर के भतीजे लक्ष्‍य है जो बेहद क्‍यूट लग रहे हैं.

डेढ़ साल के लक्ष्‍य को एकता कपूर अपना वैंलेंटाइन बता रही हैं. मालूम हो कि लक्ष्‍य अभिनेता तुषार कपूर के बेटे हैं, जिनका जन्‍म जून 2016 को सेरोगेसी के जरिये हुआ था. लक्ष्‍य इंडस्‍ट्री के पॉपुलर स्‍टार किड्स में से एक हैं. एकता कपूर अक्‍सर इंस्‍टाग्राम पर लक्ष्‍य की तसवीरें साझा करती रहती हैं.

https://www.instagram.com/p/BfDiHwpA5Mw/

बता दें कि, जीतेंद्र और शोभा कपूर की बेटी एकता कपूर साल 1995 से इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं. 17 साल की उम्र से ही उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्‍होंने ‘हम पांच’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहानी घर घर की’, ‘पवित्र रिश्ता’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘नागिन’ जैसे टीवी शो का निर्माण किया है.

https://www.instagram.com/p/BexADrzF9NX/
https://www.instagram.com/p/BembzFll7W-/

इसके अलावा ‘क्या कूल हैं हम’, ‘कृष्णा कॉटेज’, ‘सी कंपनी’, ‘लव सेक्स और धोखा’, ‘रागिनी एमएमएस’, ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘लूटेरा’, ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola