Bollywood News: 2026 आते ही ब्रेक मोड पर जाने लगे सेलेब्स, अरिजीत सिंह, नेहा कक्कड़ और जाकिर खान लिस्ट में शामिल

Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़, अरिजीत सिंह और फिल्ममेकर करण जौहर

Bollywood News: 2026 की शुरुआत ही कई शॉकिंग खबरों से हुई है. मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान और नेहा कक्कड़ ने करियर से ब्रेक लेने का फैसला लिया है. साथ ही करण जौहर ने भी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से कुछ दिनों तक दूरी बनाए रखने का फैसला किया है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bollywood News: अपने फेवरेट सेलेब्स को हर वक्त स्क्रीन पर देखना फैंस को अच्छा लगता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हर समय लोगों के लिए मौजूद रहना उनके लिए कितना थकाने वाला हो सकता है? लगातार काम, पब्लिक अपीयरेंस, सोशल मीडिया प्रेशर और ट्रोलिंग, ये सब मिलकर कई बार सेलेब्स को ब्रेक लेने पर मजबूर कर देते हैं. साल 2026 में कई बड़े नामों ने खुलकर माना कि अब उन्हें रुकने, सांस लेने और खुद पर ध्यान देने की जरूरत है.

विज्ञापन

हाल ही में कॉमेडियन जाकिर खान ने बताया कि वह कई बार सिर्फ दो घंटे की नींद लेकर लोगों से मिलने निकल जाते हैं. इसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ा है. इसी वजह से उन्होंने फिलहाल काम से दूरी बना ली है. जाकिर अकेले नहीं हैं, इस साल कई सेलेब्स ने या तो काम से या सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है.

जाकिर खान

स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया के सुपरस्टार जाकिर खान ने इशारा किया है कि उनका ब्रेक छोटा नहीं, बल्कि लंबा हो सकता है. लगातार टूर, शूट और कंटेंट का दबाव उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर भारी पड़ रहा था. उन्होंने यह भी बताया कि कुछ पारिवारिक हेल्थ इश्यूज की वजह से अब खुद को वक्त देना जरूरी हो गया है.

अरिजीत सिंह

फैंस को हैरान करते हुए अरिजीत सिंह ने 2026 की शुरुआत में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की बात कही है. उनका कहना है कि अब वो म्यूजिक की दूसरी क्रिएटिव साइड और अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस करना चाहते हैं. अरिजीत ने माना कि एक ही तरह के गाने करते-करते वो खुद बोर हो चुके थे.

नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ ने जनवरी 2026 में एक इमोशनल पोस्ट के जरिए बताया कि वो काम और निजी जिंदगी दोनों से ब्रेक ले रही हैं. हालांकि, पोस्ट बाद में डिलीट हो गई, लेकिन तब तक काफी चर्चा हो चुकी थी. 

करण जौहर

इमेज: करण जौहर इंस्टा स्टोरी स्क्रीनशॉट

करण जौहर ने इस साल सोशल मीडिया से दूरी बना ली है. ट्रोलिंग और नेगेटिव कमेंट्स से परेशान होकर उन्होंने डिजिटल डिटॉक्स का रास्ता चुना है. फिल्मों में एक्टिव रहते हुए भी उन्होंने फिलहाल पब्लिक प्लेटफॉर्म से खुद को दूर रखा है.

यह भी पढे़ं: 2 Interval Movie: भारत की वो पहली फिल्म, जिसमें होते थे दो-दो INTERVAL

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola