ePaper

GOSSIP: Sara Ali Khan इस शख्स को कर रही हैं डेट, MoM To BE भारती सिंह को इस वजह से हर्ष पर आया गुस्सा

Updated at : 25 Mar 2022 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
GOSSIP: Sara Ali Khan इस शख्स को कर रही हैं डेट, MoM To BE भारती सिंह को इस वजह से हर्ष पर आया गुस्सा

बॉलीवुड के गलियारे में इन-दिनों अटकले है कि सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान असिस्टेंट डायरेक्टर को डेट कर रही है. वहीं जल्द ही मां बनने वाली भारती सिंह को हर्ष पर आया ऐसा गुस्सा कि वह शो छोड़कर भाग गए.

विज्ञापन

Sara Ali Khan Boyfriend: सैफ अली खान और अमृता सिंह की लाडली सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने बहुत कम समय में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में अपनी जगह बना ली है. सारा अपने मस्ती भरे अंदाज के लिए जानी जाती है. एक्ट्रेस का नाम आये दिन किसी न किसी को-स्टॉर के साथ जुड़ता रहता है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सारा इन-दिनों असिस्टेंट डायरेक्टर को डेट कर रही है.

सारा अली खान ‘केदारनाथ’ के सहायक निर्देशक जिहान हांडा (Jehan Handa) को डेट कर रही है. दोनों को एक दूसरे से पहले ही नजर में प्यार हो गया था. जिहान हांडा काफी अमीर है और वो 250 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. जिहान की इंस्टाग्राम पोस्ट देखें तो उन्होंने सारा के साथ कई सारी फोटोज और वीडियोज पोस्ट कर रखी है. इन वीडियोज को देखकर ऐसा लगता है, जैसे दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश और चिल करते है.

एक बार की बात है कि जब जिहान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सारा के साथ एक कुल फोटो शेयर की थी. जिसको सारा ने रिपोस्ट करते हुए लिखा था, “लव यू” और “टेक मी बैक”. कहा जाता है कि इन दोनों की मुलाकात केदारनाथ की शूटिंग के दौरान हुई थी.

https://www.instagram.com/p/CDwlhXaJ1Xn/
https://www.instagram.com/p/CSdtYmUjlVN/

वहीं कॉमेडियन भारती सिंह इन-दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में है. साथ ही इस दौरान वह कलर्स का शो खतरा खतरा खतरा का दूसरा सीजन अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ होसट कर रही हैं. शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें भारती को मूड स्वींग्स हो रहे हैं. देखते ही देखते भारती हर्ष पर इस तरह से गुस्सा करती है कि वह शो छोड़कर भाग जाते हैं. भारती का गुस्सा देखकर प्रिंस, युविका, रश्मि और उमर डर जाते हैं. जिसके बाद वह गेम छोड़कर भाग जाते हैं.

https://www.instagram.com/p/Cbc5EjTqiZ8/
Also Read: Rohan Shrestha से ब्रेकअप की खबरों के बीच श्रद्धा कपूर ने शेयर किया अजीब पोस्ट, फैंस ने पूछ लिया ये सवाल

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola