Bollywood & TV Updates : एक्ट्रेस अभिलाषा पाटिल का निधन, कोरोना काल में लोगों की मदद कर रहे सोनू सूद की पूजा भट्ट ने की तारीफ
Bollywood & TV LIVE Updates: मंगलवार को कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया. इस बीच एक फैशन डिजाइनर आनंद भूषण ने एलान किया कि वो भविष्य में कंगना के साथ कभी काम नहीं करेंगे. वहीं कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने डिजाइनर के खिलाफ कोर्ट में जाने की धमकी दी है. उन्होंने एक लंबा चौड़ा स्टेटमेंट जारी किया है. दूसरी तरफ सुपरस्टार सलमान खान अपने फैन क्लबों के कोरोना काल में सेवा भाव को देखकर खुश हो गए हैं और उन्होंने ट्विटर पर सभी का नाम मेंशन करते हुए एक पोस्ट किया है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के जुड़ें रहें हमारे साथ…
एक्ट्रेस अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन, सुशांत सिंह राजपूत की छिछोरे में आ चुकी थीं नजर
‘छिछोरे’ (Chhichhore) समेत कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस अभिलाषा पाटिल (Abhilasha Patil) का मंगलवार को कोरोना से निधन हो गया है. वह कई मराठी फिल्मों जैसे ‘ते अठ दिवस’, ‘बायको देता का बायको’, ‘परवास’ और ‘तुझा माझा अरेंज मैरेज’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. वहीं हिंदी फिल्मों की बात करें तो वो ‘छिछोरे’ के अलावा ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘गुड न्यूज’ और ‘मलाल’ जैसी फिल्मों में भी नरज आ चुकी हैं. अभिलाषा की मौत की खबर से उनके फैंस के बीच शोक की लहर है.
एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने जीती कोरोना से जंग, रिपोर्ट आई निगेटिव
पूजा हेगड़े ने कोरोनावायरस से जंग जीत ली है. हाल ही में वो कोरोना निगेटिव हो गईं हैं. ये बात एक्ट्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से प्राप्त हुई कि उन्होंने कोरोना को मात दे दी है.
‘Ludo’ और ‘Jagga Jasoos’ के एडिटर अजय शर्मा की कोरोनावायरस के कारण हुई मौत
फिल्म एडिटर अजय शर्मा, जिन्हें ‘लूडो’ और ‘जग्गा जासूस’ जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है, का बुधवार को नई दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में COVID-19 के संक्रमण के कारण निधन हो गया.
पूजा भट्ट ने की सोनू सूद की तारीफ
सोनू सूद इस कोरोना महामारी के दौर में लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं. वो खुद भी कोरोना से संक्रमित हुए था, बावजूद वो लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटे. अब एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने उनकी तारीफ की है. उन्होंने लिखा, असाधारण रूप से उदार और जीवन की पुष्टि करने वाले शब्द! उनकी सच्चाई पता चलती है क्योंकि वे बोले नहीं जाते हैं महसूस किए जाते हैं! सोनू सूद को ढेरों सम्मान.
सुखजिंदर शेरा का युगांडा में निधन
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से बुधवार को एक दुखद खबर आई है. बुधवार तड़के प्रसिद्ध पंजाबी अभिनेता और निर्देशक सुखजिंदर शेरा का युगांडा में निधन हो गया.
सलमान खान की राधे का टाइटल ट्रैक रिलीज
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए