विलेन की भूमिका में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी खूब बटोरी सुर्खियां, लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल

Updated:
विज्ञापन
Bollywood Actresses Villain Role

Bollywood Actresses Villain Role

Bollywood Actresses Villain Role: बॉलीवुड इंडस्ट्री में हमने कई विलेन देखे हैं, जिनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा. 90 के दशक में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने नेगिटिव कैरेक्टर से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की और मेन लीड से ज्यादा सुर्खियां बटोरी. इसमें प्रियंका चोपड़ा और काजोल जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है.

विज्ञापन

Bollywood Actresses Villain Role: प्रियंका चोपड़ा, तापसी पन्नू, तब्बू और जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपने किरदार से कई दर्शकों के दिल जीते. कई फिल्मों में तो ये अदाकारा विलेन की भूमिका में नजर आई, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया.

ऐतराज में प्रियंका चोपड़ा
अक्षय कुमार, करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘ऐतराज’ एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसपर उसे बॉस की वाइफ जबरदस्ती करने का आरोप लगाती है. प्रियंका इस मूवी में नेगिटिव रोल में नजर आई थी. उन्होंने सोनिया रॉय की भूमिका निभाई.

Urmila matondkar

कौन में उर्मिला मातोंडकर
‘कौन’ फिल्म तो लगभग सभी ने देखी ही होगी. सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में उर्मिला मातोंडकर को उनके परफॉर्मेंस के लिए काफी सराहना मिली थी. राम गोपाल वर्मा की ओर से निर्देशित और अनुराग कश्यप द्वारा लिखित इस फिल्म में मनोज बाजपेयी और सुशांत सिंह भी हैं.

Also Read- ऑफिस से आने के बाद होता है स्ट्रेस… तो OTT पर इन वेब सीरीज को जरूर करें एंजॉय, मूड बन जाएगा मजेदार

kajol
Kajol

गुप्त में काजोल
‘गुप्त’ साहिल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने सौतेले पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है. फिल्म में काजोल ईशा की भूमिका निभाती हैं, जो साहिल की प्रेमिका है और बाद में पता चलता है कि ईशा ही असली विलेन है. काजोल ने अपने एक्टिंग के लिए बेस्ट खलनायक कैटेगरी में फिल्मफेयर पुरस्कार जीता.

tabu
Tabu

अंधाधुन में तब्बू
‘अंधाधुन’ एक पियानो बजाने वाले आकाश के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंधा होने का नाटक करता है. वह एक हत्या का गवाह बनता है, तो उसका जीवन उलट-पुलट हो जाता है और वह कई प्रोब्लम में फंस जाता है. तब्बू ने सिमी की भूमिका निभाई, जो हत्याओं के पीछे की मास्टरमाइंड है.

बदला में तापसी पन्नू
‘बदला’ नैना के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर अपने प्रेमी की हत्या का आरोप है. वह इस केस से बचने के लिए वकील ढूंढ़ती है, लेकिन ट्विस्ट तब आता है, जब पता चलता है कि वह ही असली गुनहगार है.

Also Read- Bigg Boss OTT 3 होस्ट अनिल कपूर ने नो एंट्री 2 और वेलकम 3 से बाहर होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- काम एकदम से….

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola