Bigg Boss OTT 3 होस्ट अनिल कपूर ने नो एंट्री 2 और वेलकम 3 से बाहर होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- काम एकदम से….
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Jun 2024 1:37 PM
Bigg Boss OTT 3
Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर इन-दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. एक्टर रियालिटी शो को इस बार होस्ट करते दिखाई देंगे. बीते दिनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे नो एंट्री 2 और वेलकम 3 में रिप्लेस किए जाने को लेकर सवाल किया, तो एक्टर ने ये बातें कही. आप भी पढ़िये.
Bigg Boss OTT 3: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी 3 को होस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार है. एक्टर ने सलमान खान को रिप्लेस कर रियालिटी शो की कमान संभाली है. बीते दिनों बिग बॉस को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी. जहां उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए. साथ ही वेलकम 3 और नो एंट्री 2 से रिप्लेस होने पर भी चुप्पी तोड़ी. फिल्मों के सीक्वल में रिप्लेसमेंट पर रिएक्ट करते हुए अनिल ने बताया कि वह इसके पीछे का कारण नहीं जानते. उन्होंने यह भी कहा कि वह अपना काम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करते है.
नो एंट्री 2 और वेलकम 3 से रिप्लेस किए जाने पर क्या बोले अनिल कपूर
बिग बॉस ओटीटी 3 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनिल कपूर ने कहा कि उन्हें रिप्लेस कर दिया गया है और कई प्रोजेक्ट्स का अब नो हिस्सा नहीं हैं. एक्टर ने कहा, यह सब ठीक है और काम जारी है. उन्होंने सलाह दी कि लोग बस अपना काम कर रहे हैं और उन्हें इसे बहुत ईमानदारी से करना चाहिए. इसके बाद उन्होंने लोगों से बिग बॉस मराठी देखने के लिए कहा क्योंकि इसे रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. वह उन्हें अपना छोटा भाई कहते हैं.
Also Read- Bigg Boss OTT 3: क्या जावेद जाफरी बनेंगे अनिल कपूर के शो का हिस्सा, एक्टर ने दिया ये जवाब
Also Read- Bigg Boss OTT 3 में इस बार सब बदलेगा… होस्ट अनिल कपूर ने गेम को लेकर दिया बड़ा हिंट, देखें VIDEO
सलमान खान को रिप्लेस करने पर क्या बोले अनिल कपूर
अनिल कपूर ने सलमान खान को रिप्लेस करने पर कहा, “हम सभी एक-दूसरे के शुभचिंतक हैं. कभी-कभी मैं उसकी जगह लेता हूं, कभी-कभी वह मेरी जगह लेता है, लेकिन, यह रिप्लेस शब्द गलत है. हर किसी के पास काम होगा. कभी-कभी समय या तारीखों के कारण यह काम नहीं करता है. हाल ही में मुझे फिल्मों में दो जगहों पर रिप्लेस किया गया. अब, मुझे नहीं पता कि ये चीजें होती हैं, लेकिन हम अपना काम ईमानदारी से कर रहे हैं.”
नो एंट्री 2 और वेलकम 3 में काफी एंटरटेनिंग थे अनिल कपूर
नो एंट्री और वेलकम में अहम भूमिका निभाने वाले अनिल कपूर उनके आने वाले सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं. वेलकम में अनिल कपूर ने ‘मजनू भाई’ का किरदार निभाया था. वेलकम और वेलकम 2 में वह और नाना पाटेकर सबसे मनोरंजक थे. बोनी कपूर ने हाल ही में नो एंट्री 2 की घोषणा की. उन्होंने फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए अर्जुन कपूर और अन्य जैसे युवा सितारों को लाया है. निर्माता ने बताया कि उनके भाई अनिल कपूर उनसे नाराज हैं कि वह नो एंट्री 2 का हिस्सा नहीं बनेंगे.
Also Read- Bigg Boss OTT 3: वड़ा पाव गर्ल हैं बिग बॉस ओटीटी 3 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट, क्या जीत पाएंगी ट्रॉफी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










