Muthukumaran Net Worth: कौन हैं बिग बॉस तमिल 8 के विनर मुथुकुमारन, जानें नेट वर्थ, शो से हुई इतनी कमाई

Bigg Boss Tamil 8 Winner Muthukumaran Net Worth
Bigg Boss Tamil 8 Winner Muthukumaran Net Worth: मुथुकुमारन जेगाथिसन बिग बॉस तमिल सीजन 8 के विजेता बन गए. मुथुकुमारन एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. चलिए आपको बताते हैं उनके नेट वर्थ के बारे में.
Bigg Boss Tamil 8 Winner Muthukumaran Net Worth: विजय सेतुपति के शो बिग बॉस तमिल सीजन 8 को विनर मिल गया है. मुथुकुमारन जेगाथीसन ने बिग बॉस तमिल 8 की ट्राफी अपने नाम कर ली. उन्होंने सौंदर्या नंजुदन, वीजे विशाल, पवित्रा जननी और रेयान को पीछे छोड़ते हुए ट्राफी अपने नाम कर ली. ट्राफी पाकर मुथुकुमारन काफी इमोशनल हो गए थे. शो 6 अक्टूबर, 2024 को स्टार विजय पर शुरू हुआ था और ये डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होता था. शो के विनर मुथुकुमारन के नेट वर्थ के बारे में आपको बताते हैं.
कौन हैं बिग बॉस तमिल 8 के विनर मुथुकुमारन
बिग बॉस तमिल सीजन 8 में मुथुकुमारन विनर बने तो विशाल दूसरे रनर-अप और पवित्रा तीसरी रनर-अप हुई. मुथुकुमारन एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. मुथुकुमारन का जन्म 26 नवंबर 1997 को कराईकुडी में हुआ था. उनका एक यूट्यूब चैनल है जिसका नाम नान मुथु कुमारन है. इस चैनल पर वह ब्लॉग और मूवी रिव्यू, इंटरेक्टिव सेशन पोस्ट करते हैं. ये चैनल तमिल दर्शकों के बीत काफी पॉपुलर है. बिग बॉस के घर में 26 साल के मुथुकुमारन ने डे वन से दमदरा गेम खेलना शुरू कर दिया था. पूरे सीजन में उन्होंने पूरे दृढ़ विश्वास के साथ विचारों को व्यक्त करने और दर्शकों को आकर्षित किया.
मुथुकुमारन की नेट वर्थ
मुथुकुमारन ने बिग बॉस तमिल 8 की ट्राफी के साथ-साथ 40 लाख रुपये का नकद पुरस्कार जीता. इसके साथ ही मुथुकुमारन ने कैश बॉक्स टास्क में 50 हजार रुपये जीता था, जिससे उनकी पुरस्कार राशि 41 लाख रुपये हो गई. इतना ही नहीं उन्होंने एक चमचमाती रॉयल एनफील्ड बाइक भी जीती, जिसकी प्राइस 1.34 लाख रुपये है. शो में हर एपिसोड के लिए वह करीब 70 हजार रुपये चार्ज करते थे. ऐसे में उन्हें शो से 10.5 लाख रुपये मिले. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेट वर्थ 1 करोड़ रुपये है. वह सोशल मीडिया पोस्ट और टीवी शो से भी कमाई करते हैं.
यह भी पढ़ें –Bigg Boss 18 की ट्राफी जीतने पर करणवीर मेहरा का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- बैक-टू-बैक 2 रियलिटी शो…
यह भी पढ़ें –Bigg Boss 18: सिद्धार्थ शुक्ला से तुलना पर विनर करणवीर मेहरा ने तोड़ी चुप्पी, शहनाज गिल बोली- जीत आपको…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










