Bigg Boss की विनर रहीं ये एक्ट्रेस बन गई किन्नर! तसवीर देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस की विनर रह चुकी एक एक्ट्रेस का इन-दिनों किन्नर लुक काफी वायरल हो रहा हैं. अदाकारा इन तसवीरों में पहचान में नहीं आ रही हैं. वहीं फैंस इस लुक को देख हैरान हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या फिर टीवी इंडस्ट्री, एक्ट्रेसस अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए कई बार सर्जरी कराकर खुद को ट्रांसफॉर्म करती हैं. कई बार उन्हें किसी फिल्म या फिर सिरीयल के लिए अपने अवतार को बदलना पड़ता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर बिग बॉस की विनर रह चुकी एक अदाकारा की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

इसमें एक्ट्रेस किन्नर के लुक में नजर आ रही है. फोटो को देख एक्ट्रेस की पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है. सभी यूजर सिर्फ यही पता लगाना चाह रहे हैं कि आखिर ये हैं कौन. वहीं कभी फैंस को अपने अदाओं से दीवाना वालीं इस एक्ट्रेस का नाम जैसे ही लोगों को पता चला, सभी हैरान हो गए और इसकी सच्चाई पूछने लगे.

undefined

इस तस्वीर में और कोई नहीं, बल्कि बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल है. दिव्या किसी शूट के लिए किन्नर का रुप धारण किए हुए है. इस फोटो में दिव्या ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी है. इसके साथ ही वे हैवी ज्वैलरी, मेकअप के साथ ही चेहरे पर दाढ़ी नजर आ रही है. उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले भी दिव्या की कई तसवीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं. जिसमें वह एक बूढ़े किरदार में नजर आईं थी. यह सारे लुक्स ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘कार्टेल’ के लिए हैं. इस वेब सीरीज में दिव्या अलग-अलग अवतार में नजर आएंगी.

Also Read: Bigg Boss 15: सिंबा नागपाल ने जय भानुशाली की उम्र पर फिर किया कमेंट, करियर खत्म होने को लेकर कह दी ये बात

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola