Bigg Boss OTT 2 को सलमान ने कहा अलविदा!आकांक्षा-Jad के KISS पर लिया बड़ा फैसला, क्या एक्ट्रेस का कटेगा पत्ता?

Bigg Boss OTT 2: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान ने जद और आकांक्षा के किस करने पर उन्हें लताड़ लगाते है. वो कहते है कि, मैं यह शो छोड़ कर जा रहा हूं.
Bigg Boss OTT 2: रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में जद हदीद और आकांक्षा पुरी के लिपलॉक ने सबको चौंका दिया. एक टास्क के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को किस किया था. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस ने बयान जारी किया था कि ये सिर्फ एक टास्क था. लेकिन भाईजान सलमान खान को उनकी ये हरकत कतई पसन्द नहीं आयी. दूसरे वीकेंड का वार में सलमान ने जद-आकांक्षा की जमकर क्लास लगाते है.
सलमान खान ने छोड़ा बिग बॉस ओटीटी 2
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान ने जद और आकांक्षा के किस करने पर उन्हें लताड़ लगाते है. प्रोमो में वो कहते दिख रहे हैं कि, ‘आप सबको ऐसा लगता है कि ये इस वीक का हाईलाइट था. परवरिश, परिवार, नैतिकता, क्या वो टास्क अपने सभ्यता को लेके था? आपने जो किया उसके लिए आपको मुझसे माफी मांगने की जरूरत नहीं है. मैं यह शो छोड़ कर जा रहा हूं.
अगर आपने अपने देश में ऐसा किया…
आगे सलमान खान कहते हैं कि, ”मैं इस शो को छोड़ने के बहुत करीब हूं.. इस हफ्ते शो में जो कुछ भी हुआ, उसमें मैंने अपनी फिल्म में कुछ भी नहीं किया है.. मैं इस बात से बहुत निराश हूं कि हम कहां हैं. अगर ऐसा ही चलता रहा तो मैं ये शो छोड़ दूंगा.” उन्होंने कहा, “अगर आपने अपने देश में ऐसा किया होता तो आप सलाखों के पीछे होते. हालांकि जद ने उनसे माफी मांगी और कहा कि ऐसा दोबारा नहीं होगा.”
आकांक्षा पुरी का कटा पत्ता?
वहीं, ट्विटर पर ‘बिग बॉस’ के फैन पेज द खबरी की मानें तो आकांक्षा पुरी का बिग बॉस के घर से पत्ता कट गया है. हालांकि इसपर आधिकारिक रूप से जानकारी सामने नहीं आयी है. बता दें कि आकांक्षा पुरी की टीम ने बयान जारी कर कहा था, सो कोल्ड किस जो सुर्खियां बनी. खैर हमारी लड़की कांप रही थी, केवल उस स्थिति में कोई व्यक्ति ही समझ सकता था, उसने यह स्पष्ट कर दिया कि हम अभिनेता हैं और फिल्मों के लिए ऐसा करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










