Bigg Boss OTT 3: कौन हैं विनर सना मकबूल, जिनके होठों पर लगे हैं 121 टांके, खास शख्स संग मनाया जीत का जश्न

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Aug 2024 8:14 AM

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3 Winner: 42 दिनों के बाद बिग बॉस ओटीटी 3 को विनर मिल गया. सना ने ट्राफी जीत ली. सना ने बिग बॉस के घर में अपने खेल से सबको इम्प्रेस कर दिया था. आपको बताते हैं सना कौन है.

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3 Winner: अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी 3 को 42 दिनों के बाद फाइनली विनर मिल गया. इस सीजन सना मकबूल विनर बनी. सना ने साई केतन राव, नेजी, रणवीर शौरी और कृतिका मलिक को पीछे छोड़ते हुए ट्राफी अपने नाम कर ली. एक्ट्रेस को ट्राफी के साथ 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली. शो जीतने के बाद सना इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. दर्शक उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. ऐसे में आपको हम बताते हैं उनके बारे में.

कौन हैं सना मकबूल

बिग बॉस ओटीटी 3 सना मकबूल विजेता बनी और रैपर नेजी फर्स्ट रनरअप बने. शो के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें एक कुत्ते ने उनके होठों पर काट लिया और उसके बाद उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी थी. मेरे होठों पर 121 टांके लगे थे. अगले 9 महीनों तक इससे बाहर निकलने में मै जूझती रही. वहीं, सना एक एक्ट्रेस और मॉडल है और वो एमटीवी स्कूटी टीवी में दिख चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने इस प्यार को क्या नाम दूं, अर्जुन, विष, आदत से मजबूर, कितनी मोहब्बत है 2 में काम कर चुकी है. सना खतरों के खिलाड़ी 11 में दिख चुकी है.

Also Read- Bigg Boss OTT 3 से इन 2 पॉपुलर कंटेस्टेंट का कटा पत्ता, एल्विश यादव बोले- वोट से नहीं निकाल…

Also Read- Bigg Boss OTT 3: सना मकबुल पर सवाल उठने पर नैजी गुस्से से हुए लाल, बोले-ऐसे नही…

इस खास शख्स के साथ सना मकबूल ने शेयर की अपनी जीत

सना मकबूल के बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्राफी जीतने के बाद उनके फैंस काफी खुश हो गए थे. उनकी मां, बहन और रूमर्ड बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी उन्हें जीत की बधाई देने स्टेज पर आए. श्रीकांत ने सना के साथ सेल्फी भी पोस्ट की. हालांकि सना ने श्रीकांत संग अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है, लेकिन दोनों की पुरानी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है. श्रीकांत बडीलोन के फाउंडर है और इसकी ब्रांड एंबेसडर सना है.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola