Bigg Boss OTT 2 के विनर एल्विश यादव का ठाठ देख रह जाएंगे हैरान, निकाला 1001 गाड़ियों का काफिला, VIDEO

बिग बॉस ओटीटी 2 के वि��र एल्विश यादव बन गए है और अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनरअप बने. इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एल्विश बिग बॉस के सेट से 1001 गाड़ियों के काफिले में अपने फैंस के साथ निकलते दिखे.
Bigg Boss OTT 2 Winner: सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले देखने लायक था. एल्विश यादव को बिग बॉस ओटीटी 2 का विजेता घोषित किया गया है. यूट्यूबर ने ट्रॉफी और 25 लाख रुपये अपने नाम की. वाइल्डकार्ड प्रतियोगी होने के बावजूद एल्विश ने शो जीत कर इतिहास रच दिया. एल्विश जीत के बाद सुर्खियों में बने हुए हैं. शो के सेट के बाहर यूट्यूबर की तगड़ी फैन फॉलोइंग दिखी. इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप देखते रह जाएंगे.
एल्विश यादव का 1001 गाड़ियों का काफिला
बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव बन गए है और अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनरअप बने. इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एल्विश बिग बॉस के सेट से 1001 गाड़ियों के काफिले में अपने फैंस के साथ निकलते दिखे. 1001 गाड़ियों के काफिले वाला वीडियो उनके फैंस कई इंस्टाग्राम पेज पर शेयर कर रहे है. वीडियो देखकर आपक कह सकते है कि एल्विश का ग्रैंड वेलकम बेहद खास रहा और ऐसा वेलकम शायद ही किसी का हुआ होगा. जब इतनी गाडियां एक साथ निकली तो सब देखते रह गए.
https://www.instagram.com/p/Cv8uHSaptPh/
एल्विश यादव ने कही ये बात
एल्विश यादव ने ट्रॉफी अपने नाम की, अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान फर्स्ट रनर-अप बने, जबकि मनीषा रानी सेकेंड रनर-अप रहीं. जीत के बाद एल्विश ने कहा, “मैंने बोला था अगर मैं जीता तो ये ट्रॉफी अभिषेक के हाथ में दूंगा.” जैसा कि वादा किया गया था, एल्विश ने ट्रॉफी अभिषेक को सौंप दी और मनीषा को भी उनके साथ मिलकर ट्रॉफी उठाने के लिए कहा.
बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने पर क्या बोले एल्विश यादव?
बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एल्विश यादव ने इंडियाटुडे से कहा, “बाहर आके देखा तो मुझे सच में लगा कि सिस्टम हिला के रख दिया. बहुत अच्छा लग रहा है.”बिग बॉस जीतने वाले वाइल्डकार्ड प्रतियोगी बनकर इतिहास रचने पर उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. 17 साल में कोई वाइल्डकार्ड नहीं जीता तो अगर मैं वाइल्डकार्ड बन जाता तो बहुत बड़ी बात है कि मुझे इतना प्यार मिला. मुझे खुद नहीं पता मैंने क्या किया कि मुझे ऐसा प्यार मिला. अच्छा ही लग रहा है.”
बिग बॉस ओटीटी 2 में कैसा रहा एल्विश यादव का सफर
एल्विश यादव के घर में एंट्री करने के बाद एक वीकेंड का वार के दौरान, यूट्यूबर को सभी प्रतियोगियों को उनका सेवक बनाया गया था. जहां अभिषेक ने पैर की मालिश के लिए कहा, वहीं बेबिका ने उनसे अपना बिस्तर साफ करने के लिए कहा. एक बार एल्विश ने मनीषा और अभिषेक के साथ बेबिका के बारे में कुछ अपशब्द कहा था, जिसके बाद सलमान खान ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी. बाद में यूट्यूबर ने माफी मांगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










