Bigg Boss OTT 2: एल्विश ने उड़ाया था आशिका का मजाक, एक्ट्रेस ने दिया था ये जवाब, किस बात पर उलझे थे दोनों?

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Jul 2023 12:02 PM

विज्ञापन

बिग बॉस के 27वें दिन आशिका भाटिया और एल्विश यादव को अविनाश सचदेव ने कहा कि, जब वो साथ में घर में आए तो उन्हें लगा कि दोनों कपल है. ये सुनकर एल्विश हैरान रह गए. बेबिका ने आशिका से पूछा कि वो दोंनो एक-दूसरे से कब से जानते है.

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT) भारतीय रियलिटी टीवी शो “बिग बॉस” का एक डिजिटल स्पिन-ऑफ है. इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म वूट (Voot) पर स्ट्रीम किया जाता है. हाल ही में शो में अभिनेत्री-कंटेंट निर्माता आशिका भाटिया और यूट्यूबर एल्विश यादव में एंट्री ली है. आशिका और एल्विश दोनों सोशल मीडिया का जाना-पहचाना नाम है. दोनों के वीडियोज इंटरनेट पर काफी वायरल होते है. लेकिन क्या आपको मालूम है कि दोनों अपने पुराने विवाद के कारण चर्चा में रह चुके है. चलिए आपको बताते है पूरी बात.

आशिका भाटिया ने बेबिका को बताया ये सच

बिग बॉस के 27वें दिन आशिका भाटिया और एल्विश यादव को अविनाश सचदेव ने कहा कि, जब वो साथ में घर में आए तो उन्हें लगा कि दोनों कपल है. ये सुनकर एल्विश हैरान रह गए. बेबिका ने आशिका से पूछा कि वो दोंनो एक-दूसरे से कब से जानते है. इसपर आशिका ने बताया कि लॉकडाउन में एक-दूसरे को जान पाए. जिसके बाद बेबिका के पूछने पर आशिका ने बताया कि उसने मजे के लिए उसपर एक रोस्ट वीडियो बनाया था. बेबिका ने उनसे पूछा कि उसने उसे रोस्ट करने के लिए कौन सा कंटेंट चुना था. इसपर आशिका ने कहा, “वह कंटेंट बॉडी शेमिंग था.”

https://www.instagram.com/p/Cru2zrPNpI9/

एल्विश यादव और आशिका भाटिया की लड़ाई

दरअसल, यूट्यूबर एल्विश यादव ने आशिका भाटिया को अपने यूट्यूब चैनल पर रोस्ट किया था. ये लॉकडाउन के समय की बात है. एल्विश ने आशिका की तुलना एक कार से अपने वीडियो में किया था. जिसके बाद एक्ट्रेस उनसे काफी नाराज हो गई थी. एल्विश ने उन्हें बॉडी शेम भी किया था. जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक पोस्ट लिखकर उन्हें वॉर्निग दी थी. आशिका ने लिखा था, ‘हे एल्विश, मजाक से हटके अब हिंदी में बोलूंगी नहीं तो फिर आप बोलेंगे कि वेस्टर्न लैंग्वेज का यूज कर रही हैं. न कोई विमुन कार्ड प्ले करूंगी. सेक्शन्स और आर्टिक्ल में नहीं जाउंगी. साइबर बुलिंग और बॉडी शेमिंग एक क्राइम है और आपके खिलाफ लीगल एक्शन ले सकती हूं. इसको आप धमकी समझें या मशविरा. आप जैसे लोगों को लगता है कि आप कुछ भी बोलेंगे और फिर निकल जाएंगे. ध्यान रखिएगा और जरा सोचना भी इस बारे में. मजाक और बदतमीजी में बहुत फर्क होता है. चलिए चलती हूं.’

https://www.instagram.com/p/CoM1gaNSv1r/

एल्विश यादव ने दिया था ये जवाब

एल्विश यादव ने आशिका भाटिया के पोस्ट का जवाब दिया था. उन्होंने इंस्टा स्टोरी में लिखा था, ‘हे आशिका मजाक से हटके, हिंदी में कहूंगा वरना आप कहेंगी कि हरियाणवी में बात कर रहा हूं. मैं भी कोई यूट्यूबर कार्ड प्ले नहीं कर रहा हूं. सब जानते हैं कि कौन कहां स्टैंड करता है। सेक्शन और आर्टिकल पर भी नहीं जाऊंगा क्योंकि इतना टाइम नहीं है. मैं जानता हूं कि बॉडी शेमिंग क्राइम हैं. मैं न तो इसे धमकी लूंगा न ही न ही मशविरा. आपको लगता है कि लीगल एक्शन ठीक रहेगा तो आप लीजिए. बचना होगा तो वहां से भी बच के ही निकल जाऊंगा. चलो आप भी ध्यान रखना. मैं भी चलता हूं किसी और को रोस्ट करने.’

https://www.instagram.com/p/CopVXtAvoJx/

कौन हैं आशिका भाटिया?

आशिका भाटिया एक प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर और निर्माता हैं. वह अपने यूट्यूब चैनल “Aashqeen” के माध्यम से अपनी वीडियो कंटेंट को शेयर करती हैं. आशिका अपने वीडियों में मनोरंजन, फैशन और लाइफस्टाइल के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत करती हैं. बता दें कि आशिका का जन्म 15 दिसंबर, 1999 को हुआ था. उन्होंने अपनी करियर को टेलीविजन सीरियल से शुरू किया और बाद में सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदा उपस्थिति को बढ़ाया. उन्होंने कई टेलीविजन शो में काम किया है.

https://www.instagram.com/p/CnCaRHDPYYz/?img_index=1

कौन हैं एल्विश यादव?

एल्विश यादव एक भारतीय यूट्यूबर और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी है. वह अपने यूट्यूब चैनल “Elvish Yadav” पर कॉमेडी वीडियो बनाते हैं. एल्विश के वीडियो यूथ के बीच काफी लोकप्रिय है. वे वीडियो निर्माण, निर्देशन और अभिनय का भी काम करते हैं. उनका एक और यूट्यूब चैनल ‘एल्विश यादव व्लॉग्स’ है. दोनों चैनलों पर 4.7 मिलियन और 10 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं.

‘बिग बॉस ओटीटी 2 में कौन-कौन है बचे हुए

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में बचे हुए प्रतियोगी हैं – अविनाश सचदेव, जद हदीद, मनीषा रानी, पूजा भट्ट, जिया शंकर, फलक नाज़, अभिषेक मल्हान और बेबिका धुर्वे. ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola