ePaper

शहनाज गिल के रेट्रो लुक ने फैंस के उड़ाए होश, कमेंट में बोले- देखो चांद आया...

Updated at : 30 Oct 2020 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
शहनाज गिल के रेट्रो लुक ने फैंस के उड़ाए होश, कमेंट में बोले- देखो चांद आया...

Shehnaz Gill beautiful photo: एक्‍ट्रेस और पूर्व बिग बॉस कंटेंस्‍टेंट शहनाज गिल (Shehnaz Gill) अपनी खूबसूरत तसवीरों के कारण लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब उन्‍होंने अपनी रेट्रो लुक में तसवीर इंटरनेट पर शेयर की है जिसे देखते ही फैंस की धड़कनें तेज हो गई है.

विज्ञापन

Shehnaz Gill beautiful photo: एक्‍ट्रेस और पूर्व बिग बॉस कंटेंस्‍टेंट शहनाज गिल (Shehnaz Gill) अपनी खूबसूरत तसवीरों के कारण लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब उन्‍होंने अपनी रेट्रो लुक में तसवीर इंटरनेट पर शेयर की है जिसे देखते ही फैंस की धड़कनें तेज हो गई है.

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तसवीर शेयर की है. इन तसवीरों में शहनाज गिल हटकर लुक में नजर आ रही हैं. उनका कैमरे को इस अंदाज में पोज देना फैंस को दीवाना कर गया. ब्लैक एंड व्हाइट में एक्ट्रेस की ये तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है. उनका ये रेट्रो लुक फैंस को क्रेजी कर रहा है.

https://www.instagram.com/p/CG137NJB50D/

एक्ट्रेस की इस तसवीर पर उनके चाहने वाले जमकर कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘हाय मेरी जान.’ एक ने लिखा, ‘वॉव, फाइनली आपने दर्शन दिए.’ एक ने लिखा, ‘अल्लाह आपको सबकी बुरी नजरों से बचाये रखें, बहुत प्यारी लग रही हो.’ एक ने लिखा, ‘देखो चांद आया, चांद नजर आया.’

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ट्रांसपेरेंट ड्रेस में ‘बबीता जी’ दिखी बेहद हॉट, फैंस बोले- तारक शो में आपको…

इससे पहले शहनाज ने अपनी कुछ तसवीर शेयर कैप्‍शन में लिखा था,’ पंजाब दी मैं कुड़ी सरदारनी.’ इस तसवीर में शहनाज कर्ली हेयर और बेंगल ईयररिंग्‍स में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वह ब्‍लैक आउटफिट में बेहद ग्‍लैमरस नजर आ रही हैं. उन्‍होंने बूट्स के साथ अपने लुक को और किलर बना दिया है.

https://www.instagram.com/p/CGPk1CthznA/

शहनाज गिल की तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं. उनका स्‍टाइल का हरकोई दीवाना हैं. वहीं, स्पॉटब्वॉय के रिपोर्ट के मुताबिक, शहनाज इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट के लिए काफी मोटी रकम चार्ज करती हैं. पहले शहनाज अपने एक पोस्ट के 5 लाख रुपये लेती थी, लेकिन इन दिनों उनके एक पोस्ट की फीस 8 लाख रुपये है. वहीं, शहनाज गिल बड़े ब्रैंड के लिए पोस्ट करने पर 10 लाख फीस चार्ज करती हैं.

Also Read: The Kapil Sharma Show : कपिल शर्मा की ‘भूरी’ ने स्विमिंग पूल से शेयर किया ये हॉट लुक, सुमोना की बिकिनी फोटो हुई वायरल

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola