मैरी कॉम बनीं बिग बॉस की ‘चुगली आंटी’! पहले रीति को कहा ‘मोटी’, फिर लड़कियों के मेकअप पर कर दी ये भद्दी बात
मैरी कॉम और रीति तिवारी, फोटो- इंस्टाग्राम
बिग बॉस 20 में मैरी कॉम के बयानों ने घर का माहौल गरमा दिया. पहले उन्होंने रीति को लेकर खाने का किस्सा सुनाते हुए ‘मोटी रीति’ कह दिया, जिस पर पंचायत के दामाद ने तुरंत उन्हें टोक दिया. इसके बाद मैरी ने घर की लड़कियों के ज्यादा मेकअप पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें देखकर अजीब लगता है.
मैरी कॉम ने मनोज तिवारी की बेटी रीति को लेकर ऐसी बात कह दी कि सुनने वालों के भी कान खड़े हो गए. मैरी के मुंह से निकला ‘मोटी रीति’ वाला जुमला और बस… इसके बाद पंचायत के दामाद ने वहीं लगा दी क्लास.कहानी शुरू हुई थी खाने की खुशबू से, लेकिन पहुंच गई नॉमिनेशन और टीवी पर क्या अच्छा लगता है, क्या नहीं तक. मैरी ने आसिफ खान और लव गिल के सामने जो किस्सा सुनाया, उसमें खाने से लेकर पकौड़े तक का पूरा हिसाब खुल गया.
रीति को मैरी कॉम ने कहा- मोटी
दरअसल, मैरी कॉम आसिफ खान और लव गिल के सामने घर की एक घटना का जिक्र कर रही थीं. मैरी ने बताया कि उन्होंने जब खाना बनाया, तब कोई उनके पास नहीं आया, लेकिन जैसे ही खाने की खुशबू फैलने लगी, खुशबू सूंघकर रीति वहां पहुंच गईं. मैरी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जब उन्हें खाना चाहिए था तो उन्होंने आकर कहा कि “मुझे ये खाना है, दे दो ना.” फिर पकौड़ा बनाया तो वह भी ले ली. बाद में मुझे ही नॉमिनेट कर दिया.

मैरी को पंचायत के दामाद ने टोका
कहानी में असली ट्विस्ट तब आया, जब मैरी ने आगे कहा कि इतना सब होने के बाद उन्हें ही नॉमिनेट कर दिया गया. यानी एक तरफ मैरी के मन में खाने को लेकर अपनी बात थी और दूसरी तरफ नॉमिनेशन को लेकर दर्द भी था. इसी दौरान पंचायत के दामाद ने मैरी को टोकते हुए कहा कि ‘मोटी’ मत बोलो, क्योंकि टीवी पर ये अच्छा नहीं लगता.
मैरी कॉम को घर में दूसरी लड़कियों को नीचा दिखाते हुए भी सुना गया, वह कहती हैं कि उन्हें अजीब लगता है जब लड़कियां घर में इतना ज्यादा मेकअप करके रहती हैं. उनका कहना है कि वह खुद भी इतना मेकअप सिर्फ तब करती हैं, जब शॉपिंग करने जाती हैं. मैरी की बात सुनकर काजी भी उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं हटते और कहते हैं कि “आप वैसे ही इतनी सुंदर हो.” लेकिन काजी की तारीफ के बाद भी मैरी का मन नहीं बदलता और वह फिर कह देती हैं कि “अजीब लगता है देखकर.” बिग बॉस 20 में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए