Bigg Boss 20 Highlights: काजी-आसिफ की लड़ाई से गरमाया बिग बॉस का घर, मैरी कॉम की चुगली ने लगाया तड़का, आम्रपाली का ‘जीजू’ कनेक्शन बना मजेदार ट्विस्ट

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस 20 हाईलाइट्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिग बॉस 20 के एपिसोड 3 में घर के अंदर खूब बवाल हुआ. काजी तौकीर और आसिफ खान की लड़ाई ने माहौल गरमा दिया. वहीं लड़कियों के मेकअप और घर की बातों को लेकर मैरी कॉम बनीं चुगली आंटी, तो दूसरी तरफ गुल्लू और कनिका के बीच लव एंगल की चर्चा ने भी खूब तड़का लगाया और फिर आम्रपाली दुबे ने रोहेद खान और माही विज की मैचिंग पैंट देखकर माही को ही ‘जीजू’ बना दिया.

विज्ञापन

“तमीज में रह, मार दूंगा, अच्छा देख लें बिग बॉस के चलते चुप हूं, नहीं तो हवा में उड़ा देता” आसिफ खान और काजी तौकीर खान के इस गुस्से भरे बयान ने बिग बॉस 20 के कैप्टेंसी टास्क में ऐसा बवाल मचाया कि पूरा घर अखाड़ा बन गया. यंग को सपोर्ट करने के चक्कर में काजी ने पूरे घर से पंगा ले लिया. काजी की आसिफ, कनिका मान और आम्रपाली दुबे से भिड़ंत हुई और बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई.

विज्ञापन

कहानी शुरू होती है पहले कैप्टन की कुर्सी की जंग से. गुल्लू, आसिफ खान और यंग DSA कैप्टेंसी के तीन दावेदार बने हैं. बिग बॉस ने तीनों को ऐसा टास्क दिया, जिसमें घरवालों को अपने पसंदीदा दावेदार का साथ देना था, लेकिन इस टास्क में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं काजी तौकीर ने. काजी अपने फेवरेट रैपर के लिए पूरी तरह फायर मोड में नजर आए. बॉक्स को बचाने के चक्कर में उनकी आसिफ खान से जमकर भिड़ंत हुई. घरवाले उन्हें लगातार ताने मारते रहे, लेकिन काजी पीछे हटने को तैयार नहीं थे. मामला तब और गरमा गया जब काजी और आम्रपाली के बीच धक्का-मुक्की हो गई. इसके बाद आसिफ खान का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. गुस्से में उन्होंने काजी को धमकाते हुए कह दिया, “तमीज में रह, मार दूंगा.” धक्का-मुक्की के दौरान आसिफ नीचे भी गिर गए और फिर गुस्से में काजी की तरफ बढ़े. वहीं आम्रपाली ने काजी को टास्क की “सबसे घटिया एनर्जी” तक बता दिया. रॉकस्टार ने कहा कि ऐसा मारूंगा कि हवा में उड़ जाएगा. उड़ा दूंगा हवा में तुम्हें.

क्या कनिका मान को हो गया है प्यार

“लड़के को तुमसे प्यार हो गया है, तुम्हारे नाम पर अजीब टाइप हंसता है.” ईशा रिखी ने गुल्लू और कनिका के बीच प्यार की चिंगारी भड़काने की पूरी कोशिश की. उन्होंने कनिका से जाकर गुल्लू के दिल की बात भी कह दी, लेकिन कनिका ने तुरंत साफ कर दिया कि उन्हें घर में कोई लव एंगल नहीं चाहिए. उनका कहना है कि वह अपना गेम अकेले खेलना चाहती हैं.

चुगली आंटी बनी मैरी कॉम

इधर मैरी कॉम चुगली आंटी बन गई हैं. वह कोने कोने में जाकर सबकी बुराईयां करती हैं. उन्होंने काजी के साथ बैठकर घर की लड़कियों के ज्यादा मेकअप पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि वह इतना मेकअप सिर्फ शॉपिंग के वक्त करती हैं. काजी ने उनकी खूबसूरती की तारीफ कर दी, लेकिन मैरी अपने बयान पर कायम रहीं और कहा कि अजीब लगता है ना. इसके अलावा उन्होंने रीति तिवारी को मोटी भी कहा और उनके खाने पर कमेंट किया कि काम कुछ नहीं करती है, बस खाना मांगती रहती है, जैसे ही उन्हें खुशबू आती है.

कॉमेडी का अड्डा बन गया बिग बॉस 20

“आम्रपाली है भोजपुरी इंडस्ट्री की दिवाली, एक दिन बनेगी किसी की घरवाली!” रोहेद खान के इस मजाक ने घर में हंसी का माहौल बना दिया. इसके बाद आसिफ खान, माही विज और आम्रपाली दुबे ने भी एक-दूसरे की जमकर टांग खिंचाई की और बिग बॉस का घर कुछ देर के लिए कॉमेडी का अड्डा बन गया.

  • फिर आसिफ खान कहते हैं, किसी की घरवाली बनेगी, इस बात का मुझे खेद है, एक मेरा बहुत अच्छा दोस्त वह रोहेद हैं.
  • फिर माही विज कहती हैं, आसिफ भाई है मन के अच्छे बाहर जा सूख रहे हैं कच्छे.
  • फिर आम्रपाली कहती हैं, गुल्लू कहता है मैं हूं गुल्लू फिर भी पकड़ कर चलता है, कनिका का पल्लू.

आम्रपाली ने इस कहा जीजू

“अब मैं तुम्हें जीजू की नजर से देखूंगी!” आम्रपाली दुबे ने रोहेद खान को मजाक-मजाक में जीजू बना दिया. रोहेद और माही की मैचिंग पैंट देखकर आम्रपाली ने ऐसा मजाक किया कि घर में ननद-जीजू वाला पूरा माहौल बन गया.

“सिर्फ खाने के लिए मत घुसो, काम भी करो!” किचन में मैरी कॉम और रीति के बीच खाने को लेकर जबरदस्त बहस हो गई. मैरी ने रीति को टोका तो रीति ने भी पलटकर कह दिया कि उन्हें मत बोलो. इसके बाद मैरी ने अपने काम और ट्रेनिंग का हवाला देते हुए अपनी बात रखी.

“मैं किसी का नौकर नहीं हूं.” माही विज के काम कहने पर आसिफ खान ने साफ इनकार कर दिया. इसके जवाब में माही ने भी कह दिया कि अगले हफ्ते वह उन्हें हिट लिस्ट में डाल देंगी. तो वह कहते हैं कि मैं किसी को कुछ नहीं बोलता तो मुझे भी मत कहना.

यानी तीन एपिसोड में ही बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी की जंग, प्यार का एंगल, चुगली, मस्ती और जबरदस्त भिड़ंत, सबका फुल पैकेज देखने को मिल गया.

ये भी पढ़ें: मैरी कॉम ने बिग बॉस की लड़कियों को दिखाया नीचा? एक तरफ मनोज तिवारी की बेटी को कहा ‘मोटी’, दूसरी तरफ मेकअप पर कह दी ये भद्दी बात

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola